IPL 2023 MI vs GT: सूर्या का तूफ़ानी शतक, टॉप-3 में मुंबई, राशिद ने लगाए 10 छक्के फिर भी हारा गुजरात

IPL 2023 MI vs GT: सूर्या का तूफ़ानी शतक, टॉप-3 में मुंबई, राशिद ने लगाए 10 छक्के फिर भी हारा गुजरात
IPL 2023 MI vs GT: सूर्या का तूफ़ानी शतक, टॉप-3 में मुंबई, राशिद ने लगाए 10 छक्के फिर भी हारा गुजरात

IPL 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शतक की बदौलत मुंबई ने गुजरात को 27 रनों से पटखनी दी। 27 रनों की इस जीत के बाद MI अंकतालिका में टॉप-3 में पहुंच गई है। 12 मैचों में उनके 14 अंक हो गए हैं। हार के बावजूद गुजरात पहले और चेन्नई दूसरे स्थान पर बरकरार है।

सूर्या के शतक के दम पर मुंबई ने बनाए 218

आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में 83 रनों की पारी खेल शतक से वंचित रहने वाले सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े स्टेडियम में कसर पूरी कर दी। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से 103 रनों का नाबाद शतक लगाया। इसके लिए सूर्या ने 49 गेंदों का सामना किया और 11 चौके व 6 छक्के लगाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच बने।

सूर्या के अलावा ईशान किशन ने 31, विष्णु विनोद ने 30 और रोहित शर्मा ने 29 रन मारे। इस प्रकार निर्धारित 20 ओवर में मुंबई की टीम ने 5 विकेट पर 218 का स्कोर खड़ा किया। राशिद खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए।

लक्ष्य से 27 रन दूर रह गई गुजरात की टीम

219 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट पर 191 रन ही जोड़ पाई। टॉप-3 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु सके। ऋद्धिमान साहा 2, शुभमन गिल 6 और हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि नंबर 8 पर बैटिंग करने आए राशिद खान ने 32 गेंदों में 79 रनों की पारी खेल दर्शकों का जमकर आनंदित किया। उन्होंने 3 चैके और 10 छक्के उड़ाए। पर वे टीम की जीत पर मुहर नहीं लगा पाए। राशिद के अलावा डेविड मिलर ने 41 और विजय शंकर ने 29 रन बनाए।

29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल ने 32 रन के बलड़े 3 विकेट चटकाए।

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।