Search
Close this search box.

IPL 2023 Final: शुभमन गिल के नाम एक और रिकॉर्ड, बटलर को पछाड़ा, नहीं तोड़ पाए कोहली का महारिकॉर्ड

IPL 2023 Final: शुभमन गिल के नाम एक और रिकॉर्ड, बटलर को पछाड़ा, नहीं तोड़ पाए कोहली का महारिकॉर्ड
IPL 2023 Final: शुभमन गिल के नाम एक और रिकॉर्ड, बटलर को पछाड़ा, नहीं तोड़ पाए कोहली का महारिकॉर्ड

आईपीएल 2023 का फाइनल (IPL 2023 Final) मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। शुभमन गिल (Shubman Gill) 20 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनको रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के हाथों स्टम्प आउट कराया। 39 रनों की पारी खेल गिल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शुभमन गिल ने जोस बटलर को पछाड़ा

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है। बटलर ने पिछले साल यानि 2022 में 17 मैचों में 863 रन बनाए थे। वे एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अब दूसरे पायदान पर गिल पहुंच गए हैं।

इस सीजन शुभमन गिल के बल्ले से 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन आए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.80 का रहा। उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए।

विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूके

भले ही गिल ने बटलर को पछाड़ दिया लेकिन वे हमवतन विराट कोहली को पीछे नहीं छोड़ पाए। एक सीजन में सबसे ज्यादा आईपीएल रनों का रिकॉर्ड अब भी कोहली के नाम पर है। कोहली ने 2016 में 16 मैचों में 4 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 973 रन बनाए थे। गिल इस महारिकॉर्ड से 84 रन पीछे रह गए।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन:

973- विराट कोहली (2016)

890- शुभमन गिल (2023)

863- जोस बटलर (2022)

848- डेविड वॉर्नर (2016)

735- केन विलियमसन (2018)

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो