DC vs MI: आज मुंबई जीती तो प्लेऑफ़ का टिकट बेंगलुरु का, मुंबई के हारने पर होगी दिल्ली की प्लेऑफ़ में एंट्री

DC vs MI: आज मुंबई जीती तो प्लेऑफ़ का टिकट बेंगलुरु का, मुंबई के हारने पर होगी दिल्ली की प्लेऑफ़ में एंट्री
DC vs MI: आज मुंबई जीती तो प्लेऑफ़ का टिकट बेंगलुरु का, मुंबई के हारने पर होगी दिल्ली की एंट्री

आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2022 का 69वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का नतीजा तय करेगा कि प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी? शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ़ में स्थान पक्का किया। राजस्थान प्लेऑफ़ में जगह पक्का करने वाली तीसरी टीम बनी। अब IPL 2022 पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान के लिए टीम का फैसला आज होगा।

एक नजर IPL 2022 के पॉइंट्स टेबल पर

सीजन की दोनों नई नवेली टीम यानि गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने प्लेऑफ़ में पहुंच कर सभी को चौंका दिया। धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात 20 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में क्वालिफ़ाई करने वाली पहले टीम बनी। इसके बाद लखनऊ ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में जगह बनाई। गुजरात ने पहले तो वहीं लखनऊ ने तीसरे पायदान पर लीग स्टेज समाप्त किया। जबकि चेन्नई के खिलाफ 69वां मुकाबला जीतकर राजस्थान ने 18 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया।

चौथे पायदान की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सभी 14 मैच खत्म करने के बाद 16 अंक लेकर चौथे पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 14 अंकों के साथ नंबर 5 पर है। बेंगलरु का नेट रन रेट -0.253 और दिल्ली का नेट रन रेट +0.255 का है। अब अगर दिल्ली आज मुंबई के खिलाफ मैच जीत लेती है, तो उनके खाते में भी 16 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के साथ वे प्लेऑफ़ में क्वालिफ़ाई करने वाली चौथी टीम बन जाएंगे।

इसके विपरीत RCB के हाथों में कुछ भी नहीं है। उनकी किस्मत का फैसला मुंबई इंडियंस करेगी। समीकरण सीधा है, अगर बेंगलुरु को प्लेऑफ़ में पहुंचना है तो उनको आज मुंबई की जीत की दुआ करनी होगी। अगर मुंबई आज हारती है तो इस सीजन RCB के प्लेऑफ़ में पहुंचने का सपना अधूरा रह जाएगा।

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment