Search
Close this search box.

IPL 2022 Points Table: RCB पर 54 रन की बड़ी जीत के बाद PBKS का पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL 2022 Points Table Match 60 RCB vs PBKS
IPL 2022 Points Table: RCB पर 54 रन की बड़ी जीत के बाद PBKS का पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL 2022 का 60वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। टॉस तो RCB के कप्तान फैफ डुप्लेसी ने जीत लिया, पर वे मैच जीतने में नाकाम रहे। वहीं टॉस हारकर बल्ला थामे मैदान पर उतरी पंजाब के लिए जोस बटलर ने आते ही छक्कों की बरसात शुरुआत कर दी। देखते ही देखते उन्होंने 29 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके लगाकर 227 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बना दिए।

इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन की बारी आई। लिविंगस्टोन 42 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के के दम पर 70 रन बनाए। इन दोनों के अलावा पंजाब का और कोई खिलाड़ी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सका। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 4 और वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए।

210 रनों का टारगेट भेदने उतरी फैफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 155 रन ही बना पाई। कोहली के फ़ॉर्म में लौटने का इंतजार एक मैच और आगे बढ़ गया। इस बार उन्होंने 20 रन बनाए। जबकि कप्तान ने 10 रनों की पारी खेली। टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल हाई स्कोरर रहे, जिनके बल्ले से 22 गेंदों में 35 रन आए। पंजाब की जीत में कगिसो रबाडा ने 3 और ऋषि धवन व राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। RCB पर 54 रन की इस विराट जीत के बाद IPL 2022 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है।

RCB पर 54 रन की जीत के बाद IPL 2022 का पॉइंट्स टेबल

बैंगलोर पर 54 रन की बड़ी जीत के बाद पंजाब किंग्स ने 2 स्थान की छलांग लगाई। अब 12 मैचों में 6 जीत, 12 अंक और +0.023 के नेट रन रेट के साथ PBKS आठवें से छठवें पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (सातवें) और कोलकाता नाइट राइडर्स (आठवें) को एक-एक स्थान नीचे खिसका दिया है। जबकि मैच हारने के बाद बैंगलोर 13 मैचों में 14 अंक और -0.323 के नेट रन के साथ चौथे पायदान पर बरकरार है।

पहले नंबर पर विराजमान गुजरात टाइटन्स ने 18 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। वहीं 16 अंक वाली लखनऊ को टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए एक और जीत चाहिए। राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों लेकर तीसरे पायदान पर कायम है।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो