Search
Close this search box.

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की जीत से पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, GT का पहले पायदान से पत्ता साफ

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की जीत से पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, GT का पहले पायदान से पत्ता साफ
IPL 2022 Points Table After Match 34 DC vs RR

आईपीएल 2022 का 34वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने दिल्ली को 15 रन से हराकर सीजन की 5वीं जीत अपने नाम की। बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए जोस बटलर ने शतक लगाया। बटलर ने सीजन का तीसरा शतक जड़ते हुए 9 चौके और 9 छक्के की मदद से 65 गेंदों में 116 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल की 54 और कप्तान संजू सैमसन की 46 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 222 रनों का विराट स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से खलील अहमद और मुस्तफिजूर रहमान को एक-एक विकेट हाथ लगा।

राजस्थान रॉयल्स के 223 रनों के लक्ष्य को पूरा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन ही बना पाई और मैच 15 रन से हार गई। उनके लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। जबकि राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 22 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद IPL 2022 का पॉइंट्स टेबल

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 बन गई है। अब 7 मैचों में 5 जीत के बाद राजस्थान के खाते में 10 अंक हो गए हैं। राजस्थान के नंबर 1 बनने के बाद गुजरात 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर फिसल गया है। तीसरे नंबर पर बैंगलोर की टीम मौजूद हैं। बैंगलोर 10 अंक और 0.251 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है। चौथे नंबर पर 8 पॉइंट्स वाली लखनऊ का कब्जा है। जबकि हैदराबाद 8 अंक लेकर पांचवें पायदान पर बना हुआ है।

ये मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स 6 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर कायम है। इसके बाद कोलकाता सातवें और पंजाब किंग्स आठवें पायदान पर है। दोनों के पास 6-6 अंक हैं। नौवें नंबर पर 4 पॉइंट्स वाली चेन्नई सुपर किंग्स काबिज है। जबकि बिना किसी जीत के दसवें नंबर पर मुंबई इंडियंस विराजमान है।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें