Search
Close this search box.

IPL 2022 Points Table: राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ कोलकाता नाइट राइडर्स बनी नंबर 1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IPL 2022 Points Table Match 14 KKR vs MI
IPL 2022 Points Table Match 14 KKR vs MI

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से धूल चटाई। इस सीजन का पहला मैच खेलने उतरे पैट कमिन्स ने मैदान पर जमकर धमाल मचाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए मुंबई इंडियंस के 162 रनों के लक्ष्य को 4 ओवर बाकी रहते पूरा कर लिया। कमिन्स 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 15 बॉल पर 56 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने 50 रनों की नॉट आउट इनिंग खेली।

इसके पहले श्रेयस अय्यर से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उनके लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। जबकि कमिन्स ने यहां भी सर्वाधिक 2 विकेट झटके। ये MI की सीजन में लगातार तीसरी हार है।

कोलकाता की जीत के बाद IPL 2022 Points Table पर टीमों का हाल

कोलकाता ने मुंबई को हराकर आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर कब्जा कर लिया है। 4 मैचों में 3 जीत के बाद उनके 6 अंक हो गए हैं। वहीं, अपने तीनों मैच गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें पायदान पर फिसल गया। इस मैच के पहले तक वे आठवें नंबर थे।

कोलकाता के टेबल टॉपर बनने के बाद राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर फिसल गया। 4 अंक और 0.495 के नेट रन रेट के साथ नंबर 3 पर गुजरात टाइटन्स की टीम बनी हुई है। इसके बाद नंबर 4 पर पंजाब किंग्स का कब्जा है, जिनके खाते में 4 अंक हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायन्ट्स पांचवें और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर छठवें नंबर पर रहे। दोनों टीमों के पास 4-4 अंक हैं।

एक जीत और एक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर नजर आ रही है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें पायदान पर मौजूद हैं, जिनको सीजन की पहली जीत का अभी भी इंतजार है।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें