Search
Close this search box.

CSK vs MI: मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर, डेनियल सैम्स-तिलक वर्मा चमके

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
CSK vs MI: मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर, डेनियल सैम्स-तिलक वर्मा चमके
CSK vs MI: मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर, सैम्स-तिलक वर्मा चमके

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2022 की तीसरी हासिल की। उनकी इस जीत के बाद चेन्नई की प्लेऑफ़ में प्रेवश की रही सही संभावनाएं भी खत्म हो गई। बता दें कि चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 14.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स के 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मुकेश चौधरी ने ईशान किशन को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। ईशान ने केवल 6 रन बनाए। इसके बाद अच्छी शुरुआत करने वाले कप्तान रोहित शर्मा 18 रन बनाकर सिमरजीत सिंह की बॉल पर एमएस धोनी के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। इसके बाद डेनियल सैम्स 1 और ट्रिस्टन स्टब्स 0 भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

तब तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी करते हुए मुंबई की जीत पक्की कर दी। मोईन अली ने शौकीन (18) को क्लीन बोल्ड कर इस साझेदारी पर विराम लगाया। तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलकर मुंबई को जीताकर लौटे। उनका साथ टिम डेविड ने 16 रन बनाकर दिया।

चेन्नई की ओर तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने कोहराम मचाते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि सिमरजीत सिंह और मोईन अली ने एक-एक विकेट लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स 97 पर ढेर

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16.0 ओवर में 97 के स्कोर पर ढेर कर दिया। कप्तान महेंद्र धोनी ने अकेले संघर्ष किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 33 गेंदों में 36 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। धोनी के अलावा ड्वेन ब्रावो ने 12, शिवम दुबे ने 10 और अंबाती रायडू ने 10 रनों का योगदान दिया। बाकी के खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार करने में भी विफल रहे। डेवोन कॉनवे, मोईन अली और महीश तीक्ष्णा शून्य पर आउट हुए।

डेनियल सैम्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन खर्च 3 विकेट चटकाए। जबकि रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने 2-2 शिकार किए। वहीं जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई ने चेन्नई को दिखाया बाहर का रास्ता

मुंबई इंडियंस की 5 विकेट की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ से बाहर हो गई। अब मुंबई ने 12 मैचों में 3 जीत की बदौलत 6 अंक बटोर लिए हैं। हालांकि वे अभी भी दसवें पायदान पर है। वहीं चेन्नई की टीम 11 मैचों में आठवीं हार के बाद प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें