Search
Close this search box.

IPL 2022, Match 56 MI vs KKR: आज के मैच में बन सकते हैं 10 बड़े रिकॉर्ड, रोहित रच सकते हैं इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IPL 2022, Match 56 MI vs KKR: आज के मैच में बन सकते हैं 10 बड़े रिकॉर्ड, रोहित रच सकते हैं इतिहास
IPL 2022, Match 56 MI vs KKR: आज के मैच में बन सकते हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2022 के 56वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। मुंबई की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन उनकी जीत कोलकाता की टॉप-4 में पहुंचने की धुंधली सी उम्मीदों को भी चकनाचूर कर सकती है। चलिए देखते हैं MI vs KKR मैच में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं।

MI vs KKR मैच में बन सकते हैं 10 बड़े रिकॉर्ड

1. आज एक रन बनाते ही रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा और शिखर धवन 1018 रनों के साथ पहला स्थान साझा कर रहे हैं।

2. KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL में 96 छक्के लगा चुके हैं। उनको छक्कों का शतक पूरा करने के लिए 4 छक्कों की दरकार है।

3. आंद्रे रसल ने 95 मैचों के IPL करियर में 1972 रन बना लिए हैं। उनको 2000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए 28 रन और चाहिए।

4. रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब हैं। 88 रन बनाने पर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से T20 क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित इस मामले में 187 मैचों में 4912 रन बना चुके हैं।

5. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसल ने 88 मैचों में 1914 रन बना लिए हैं। उनको 2000 रनों के लिए 86 रन की जरूरत है।

6. टी20 क्रिकेट में सुनील नारायण ने 402 मुकाबलों में 2975 रन बना लिए हैं। 2000 रनों का मुकाम पाने के लिए उनको 25 रन चाहिए।

7. रोहित शर्मा आईपीएल के 223 मैचों में 95 कैच लपक चुके हैं। उनको 100 कैचों का रिकॉर्ड पूरे करने के लिए 5 कैच की जरूरत है।

8. रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 14 बार शून्य पर अपना विकेट खो चुके हैं। ऐसे में अगर आज रोहित डक बनाते हैं, तो आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य का रिकॉर्ड रोहित के नाम हो जाएगा।

9. T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को 900 चौके पूरा करने के लिए 7 चौके की और जरूरत है।

10. अगर रोहित आज 5 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वे टी20 क्रिकेट में एबी डिविलियर्स के 436 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें