Search
Close this search box.

IPL 2022: जडेजा ने जीता टॉस, मुंबई के लिए 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, चेन्नई ने किए 2 बदलाव

IPL 2022: जडेजा ने जीता टॉस, मुंबई के लिए 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, चेन्नई ने किए 2 बदलाव
Match 33 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022 के 33वें मैच में आज दो दिग्गज टीमें आपस में भिड़ने जा रही हैं। पहली मुंबई इंडियंस है, जिन्होंने 5 बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है। वहीं दूसरी तरफ 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हैं। लेकिन इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अपनी ख्याति के ठीक विपरीत रहा है। एक जीत के साथ CSK नौवें और बिना किसी जीत के साथ मुंबई की टीम दसवें पायदान पर बनी हुई है। निश्चित तौर पर आज का मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

इस सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये पहला मैच है। इसके पहले दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 19 मैच जीते तो वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की।

टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीता है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अतिमहत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तीन बदलाव किए हैं। मुंबई के लिए रिले मेरेडिथ और ऑफ स्पिनर ऋतिक शोकीन डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा डेनियल सैम्स की वापसी हुई है। इन तीनों खिलाड़ियों को फेबियन एलन, एम अश्विन और टाइमल मिल्स की जगह शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनदकट, ऋतिक शोकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ

चेन्नई सुपर किंग्स

जीत की तलाश में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में भी दो बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मोईन अली और क्रिस जोर्डन को इस मैच में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह ड्वेन प्रीटोरियस और मिचेल सेन्टनर को खिलाया गया है।

रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, क्रिस जोर्डन, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रीटोरियस, महीश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो