Search
Close this search box.

IPL 2022 MI vs LSG: मुंबई के लिए आज करो या मरो मैच, लखनऊ के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका

IPL 2022 MI vs LSG: मुंबई के लिए आज करो या मरो मैच, लखनऊ के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका
मैच 26 मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल 2022 के पांचवें डबल हेडर में आज दोपहर 3:30 बजे से मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। मुंबई की टीम इस सीजन में अपने पांचों मैच हारने के बाद अंकतालिका में सबसे नीचे यानि दसवें पायदान पर है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी को हर हाल में लखनऊ को हराना होगा। अगर आज MI 2 अंक हासिल करने में नाकाम रहती है, तब उनके लिए टॉप-4 में जगह बना पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स आज मुंबई को हराकर 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप-2 में पहुंचने की ताक पर होगी।

मैच का विवरण

मैच- 26, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

कब- 16 अप्रैल 2022, शनिवार, दोपहर 3:30 बजे

कहां- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

हेड टु हेड

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में ये पहली भिड़ंत है।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में MI और LSG का रिकॉर्ड

ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने 9 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उनको 6 मैचों में जीत मिली, वहीं 3 बार हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने सीजन का अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी स्टेडियम में खेला था। दूसरी तरफ लखनऊ ने इस मैदान पर हुए एकमात्र मैच में जीत हासिल की है। उन्होंने आईपीएल 2022 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था।

इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ की रेस में बने रहना है, तो कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना बेहद जरूरी हो गया है। इस सीजन में रोहित शर्मा 5 मैचों में 21.60 की औसत 108 रन ही बना पाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 41 रन रहा है। हालांकि MI के लिए राहत की बात है कि सूर्यकुमार यादव जबदरस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वे 3 मैचों में 81.50 की लाजवाब औसत और 2 फिफ्टी की मदद से 163 रन बना चुके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का फॉर्म भी इस सीजन में उतार चढ़ाव भरा रहा है। पिछली 5 पारियों में वे 2 बार शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। शेष तीन इनिंग में उनके बल्ले से 40, 68 और 24 रन निकले। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर ड्रेसिंग रूम वापस लौटने वाले केएल राहुल आज कैसी बल्लेबाजी करते हैं, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस– ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, जयदेव उनदकट, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थम्पी

लखनऊ सुपर जायंट्स– केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुशमंता चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो