RCB vs LSG: एलिमिनेटर मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, अकेले रजत पाटीदार के नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड

RCB vs LSG: एलिमिनेटर मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, अकेले रजत पाटीदार के नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड
रजत पाटीदार (फ़ोटो: BCCI/IPL)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। एलिमिनेटर में मिली इस हार के बाद लखनऊ का इस सीजन में सफर समाप्त हो गया। मैच के हीरो रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में ढेरों रिकॉर्ड बने, जिसमें से रजत पाटीदार ने अकेले रिकॉर्ड अपने नाम किए।

IPL 2022 RCB vs LSG एलिमिनेटर मैच में हुई रिकॉर्ड हुई बारिश

आईपीएल प्लेऑफ़ में रजत पाटीदार शतक जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बने। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन, ऋद्धिमान साहा और मुरली विजय भी प्लेऑफ़ में शतक लगा चुके हैं।

रजत पाटीदार प्लेऑफ़ में RCB के लिए सबसे बड़ी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 89 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाले पाटीदार चौथे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल, पॉल वेलथाटी, मनीष पांडे और शॉन मार्श ने शतक लगाया था।

रजत पाटीदार आईपीएल के प्लेऑफ़ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड बन गए हैं।

आईपीएल 2022 में पाटीदार ने दूसरा 50 प्लस स्कोर बनाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने चौथी बार आईपीएल के एक सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पार किया। वह 2018, 2020 और 2021 में भी इस कारनामे को दोहरा चुके हैं।

13 मैचों में 301 रनों के साथ विराट कोहली प्लेऑफ़ में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अंबाती रायडु को पछाड़कर दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

LSG के कप्तान केएल राहुल ने 79 रनों की पारी खेलकर सीजन का चौथा और ओवरऑल 31वां अर्धशतक जमाया।

फाफ डुप्लेसी इस सीजन दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए। आईपीएल में उनका ये ओवरऑल 7वां डक है।

43 रन पर 3 विकेट के साथ जोश हेजलवुड ने आईपीएल का अपना चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी साल उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 4/25 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

इस सीजन 7 शतक देखने को मिले, जो संयुक्त रूप से एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतकों की संख्या है। इसके पहले 2016 में 7 शतक आए थे।

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment