HomeIPLIPL 2021 का दूसरा राउंड खत्म, दूसरे राउंड के बाद देखें पॉइंट्स...

IPL 2021 का दूसरा राउंड खत्म, दूसरे राउंड के बाद देखें पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज-पर्पल कैप लिस्ट

IPL 2021 Points Table
आठवें मैच के बाद IPL 2021 का पॉइंट्स टेबल

IPL 2021 का दूसरा राउंड खत्म हो चुका है। जहां हर टीम ने अपने दो-दो मैच पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही चेन्नई 2 पॉइंट्स और 0.616 के नेट रन रेट के साथ IPL 2021 के पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने दोनों मैच जीतने के बाद नंबर 1 पर विराजमान है। उन्होंने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस और छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। आरसीबी के पास 4 पॉइंट्स हैं। तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस है जिनके खाते में 2 अंक हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स चौथे, राजस्थान रॉयल्स पांचवें, कोलकाता नाइट राइडर्स छठे और पंजाब किंग्स सातवें नंबर हैं। सभी टीमों ने 2-2 अंक अर्जित किए हैं।

- Advertisement -

सनराइजर्स हैदराबाद अपने दोनों मैच गंवाने के बाद बिना किसी अंक के आठवें पायदान पर मौजूद है। उनको कोलकाता और बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

नीतीश राणा के पास ऑरेंज कैप

IPL 2021 Orange cap list
ऑरेंज कैप 8 मुकाबलों के बाद

सभी टीमों के दो-दो मैच होने के बाद IPL 2021 की ऑरेंज कैप कोलकाता के नीतीश राणा के पास है। उन्होंने अपने दोनों मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 137 बनाए हैं। उनके बल्ले से 80 और 57 रनों की पारी निकली थी। 123 रनों के साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन दूसरे नंबर हैं। वे इस सीजन में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में 119 रनों का शतक जमाया था।

तीसरे पायदान पर मनीष पांडे का नाम है जिन्होंने 2 पारियों में 99 रन बटोरे हैं। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 98 रनों के साथ चौथे पायदान पर नजर आ रहे हैं। पंजाब के कप्तान केएल राहुल 96 रन बनाने के बाद पांचवें पायदान पर विराजमान हैं। आगे लिस्ट में शिखर धवन (94 रन) छठवें, सूर्यकुमार यादव (87 रन) सातवें, मोइन अली (82 रन) आठवें, दीपक हूडा (74 रन) नौवें और पृथ्वी शॉ (74 रन) दसवें पायदान पर हैं।

पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा

IPL 2021 Purple cap list
पर्पल कैप 8 मुकाबलों के बाद

मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2021 के पहले ही मैच में 5 विकेट झटकने वाले बैंगलोर के हर्षल पटेल के पास पर्पल कैप मौजूद है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। वे 2 मैचों में 7 विकेट चटका चुके हैं। मुंबई के खिलाफ 5 विकेट हॉल करने वाले कोलकाता के आंद्रे रसेल लिस्ट में नंबर 2 पर दिखाई दे रहे हैं। उनके खाते में कुल 6 विकेट हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान ने 5 विकेट अपने नाम करते हुए नंबर 3 पर कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा क्रिस वोक्स, अर्शदीप सिंह, राशिद खान, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और राहुल चाहर ने 4-4 विकेट हासिल किए हैं। वहीं तीन-तीन विकेट अपने नाम करने वाले गेंदबाजों में जयदेव उनदकट, शाहबाज अहमद, जेसन होल्डर, पेट कमिन्स, ट्रेंट बोल्ट, चेतन सकारिया, क्रिस मॉरिस और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर