HomeIPL 2021MI vs DC: मुंबई की हार की दुआ करेंगे कोलकाता और पंजाब,...

MI vs DC: मुंबई की हार की दुआ करेंगे कोलकाता और पंजाब, देखें प्लेऑफ का समीकरण

MI vs DC: मुंबई की हार की दुआ करेंगे कोलकाता और पंजाब, देखें प्लेऑफ का समीकरण
45वें मैच के बाद आईपीएल 2021 पॉइंट्स टेबल

शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ में क्वालिफाई की संभावनाओं को जिंदा रखा। उनकी इस जीत से दिल्ली को फायदा मिला और वे प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली सीजन की दूसरी टीम बन गई। अब शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को दो मुकाबले होने हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स की टक्कर देखने को मिलेगी।

मुंबई इंडियंस को हारते देखना चाहेंगे कोलकाता और पंजाब

MI vs DC: मुंबई की हार की दुआ करेंगे कोलकाता और पंजाब, देखें प्लेऑफ का समीकरण
मुंबई इंडियंस (Photo- BCCI/IPL)

आईपीएल 2021 के पॉइंट्स टेबल के ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो हम पाएंगे कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए एक जीत जरूरी होगी। असल में चौथे स्थान की जंग कोलकाता, पंजाब और मुंबई के बीच है।

- Advertisement -

भले ही तीनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं, लेकिन रोहित शर्मा की टीम का नेट रन रेट सबसे खराब है। पर उनके पास अभी भी 3 मैच शेष हैं। वहीं केकेआर और पंजाब के पास 2 मैच बचे हैं। इस स्थिति में वे चाहेंगे कि मुंबई आज दिल्ली के विरुद्ध होने वाला मुकाबला गंवा दें। अगर ऐसा होता है तब कोलकाता और पंजाब अपने शेष दोनों मैच जीतने पर प्लेऑफ में प्रवेश कर सकेंगे।

वहीं दूसरी तरफ अगर मुंबई इंडियंस अपने तीनों मैच जीत लेती है तब वो कोलकाता और पंजाब से आगे निकलते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेंगे। उनको अपने अगले मैच दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के साथ खेलने हैं।

टॉप-2 के लड़ाई में चेन्नई और दिल्ली सबसे आगे

टॉप-2 स्थानों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स प्रबल दावेदार हैं। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी उलटफेर करते हुए टॉप-2 में जगह तय कर सकती है। बता दें कि दिल्ली को चेन्नई और बैंगलोर दोनों से एक-एक बार भिड़ना है, ऐसे में शीर्ष 2 पर कौन काबिज होगा, इसके लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर