HomeIPL 2021MI vs PBKS: हार्दिक-पोलार्ड ने मचाया तहलका, लगातार 3 हार के बाद...

MI vs PBKS: हार्दिक-पोलार्ड ने मचाया तहलका, लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस को जीत नसीब

MI vs PBKS: हार्दिक-पोलार्ड ने मचाया तहलका, लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस को जीत नसीब
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हर दिया (Photo- BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा। इस जीत के साथ ही उनकी प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें अब भी बरकरार है। वे 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पहुंच गए हैं। वहीं हार के पंजाब किंग्स 8 अंक लेकर छठे पायदान पर फिसल गई। बता दें कि पंजाब ने मुंबई के सामने जीत के लिए 136 रन का टारगेट था। इस लक्ष्य को MI ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर पूरा कर लिया।

हार्दिक का चला बल्ला, मुंबई को 6 विकेट से जीता

जीत के लिए जरूरी 136 रनों के टारगेट का पीछे करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उनके 16 के पर 2 विकेट गिर गए। रोहित शर्मा 8 और सूर्यकुमार यादव शून्य पर रवि बिश्नोई की गेंद पर ड्रेसिंग रूम वापस लौटे। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने 27 रन बनाकर टीम को सहारा दिया। लेकिन दूसरी तरफ से जरूरी रन रेट बढ़ता चलता गया।

- Advertisement -

एक बार फिर सौरभ तिवारी ने मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को लक्ष्य के करीब ले गए। सौरभ ने 37 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 45 रन बनाए। उन्होंने डिकॉक के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 और हार्दिक पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 31 रन जोड़े।

अब मुंबई को लक्ष्य पार करवाने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड आ गई। दोनों ने तेज-तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 45 नाबाद रन जोड़े और मुंबई को बेहद जरूरी जीत दिला दी। हार्दिक ने 30 गेंदों में 40 और पोलार्ड ने 7 गेंद में 15 नॉट आउट रन बनाए। 2 विकेट रवि बिश्नोई ने लिए।

एडेन मार्कराम के दम पर पंजाब किंग्स ने बनाए 135 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने एडेन मार्कराम की तूफ़ानी बल्लेबाजी एक दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोने के बाद 135 रन बनाए। मार्करम ने महज 29 बॉल में 42 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 6 चौके निकले। इसके अलावा दीपक हूडा ने 28 रन बनाए। दोनों प्लेयर्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 61 रन की अर्धशतकीय भागीदारी हुई।

टीम के कप्तान केएल राहुल ने 21 और मंदीप सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। जबकि हरप्रीत बरार ने 14 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और किरोन पोलार्ड ने दो-दो विकेट हासिल किए।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttp://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर