Search
Close this search box.

श्रीलंका पर एकतरफा जीत के साथ इंडिया विमेंस के नाम एशिया कप 2022 की ट्रॉफी, 8 में से 7 ट्रॉफी पर कब्जा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
श्रीलंका पर एकतरफा जीत के साथ इंडिया विमेंस के नाम एशिया कप 2022 की ट्रॉफी, 8 में से 7 ट्रॉफी पर कब्जा
श्रीलंका पर एकतरफा जीत के साथ इंडिया विमेंस के नाम एशिया कप 2022 की ट्रॉफी, 8 में से 7 ट्रॉफी पर कब्जा

भारतीय महिला टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप 2022 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया के लिए मैच एकतरफा रहा। उन्होंने सबसे पहले श्रीलंका विमेंस को 65 रनों के मामूली स्कोर रोक दिया। इसके बाद 8.3 ओवर में जरूरी 66 रन बनाकर मैच और ट्रॉफी दोनों जीत लिया।

भारत की जीत में स्मृति मंधाना ने लगाई ताबड़तोड़ फिटी

श्रीलंका के 66 रनों के टारगेट को भेदने में टीम इंडिया को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। हालांकि भारत ने 2 विकेट जरूर गंवाए लेकिन स्मृति मंधाना ने 25 बॉल में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया। इस नाबाद पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। ये उनके टी20 इंटरनेशनल का 18वां अर्धशतक है।

मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 10 रनों की इनिंग खेली। आउट होने वाली खिलाड़ियों में शेफाली वर्मा ने 5 और जेमिमाह रोड्रिग्स ने 2 रन बनाए। श्रीलंका के लिए इनोका रनावीरा और कविशा दिलहारी ने एक-एक विकेट लिया।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंकाई पारी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 65 रन बनाए। उनके लिए इनोका रनावीरा ने सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली। जबकि ओशादी रनासिंघे ने 13 रनों की पारी खेली। शेष खिलाड़ी दो अंकों तक पहुंचने में भी विफल रही।

भारत के लिए रेणुका सिंह ने खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए 3 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि राजेशवरी गायकवाड़ और और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

भारतीय महिला टीम ने जीता सातवां खिताब

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप का सातवां खिताब जीत लिया है। अब तक खेले गए आठ सीजन में ये इंडिया विमेंस की ये सातवीं ट्रॉफी है। जबकि ये पांचवीं बार है जब भारत महिला टीम फाइनल में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी। देखें महिला एशिया कप विजेताओं की लिस्ट

2004- भारत (वनडे फॉर्मेट)

2005/06- भारत (वनडे फॉर्मेट)

2006- भारत (वनडे फॉर्मेट)

2008- भारत (वनडे फॉर्मेट)

2012- भारत (टी20 फॉर्मेट)

2016- भारत (टी20 फॉर्मेट)

2018- बांग्लादेश (टी20 फॉर्मेट)

2022- भारत (टी20 फॉर्मेट)

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें