Search
Close this search box.

IND vs WI 1st T20: रोहित ने दो ही दिन में छिन ली गप्टिल से नंबर 1 की कुर्सी, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर 1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs WI 1st T20: रोहित ने दो ही दिन में छिन ली गप्टिल से नंबर 1 की कुर्सी, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर 1
IND vs WI 1st T20: रोहित ने दो ही दिन में छिन ली गप्टिल से नंबर 1 की कुर्सी, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर 1

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्धशतक जड़ दिया। वे 44 बॉल में 64 रनों की पारी खेलने के बाद जेसन होल्डर (Jason Holder) का शिकार बने। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित की ये 27वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय फिफ्टी है।

इस अर्धशकीय पारी के दौरान 21वां रन बनाते रोहित ने न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पीछे छोड़ते हुए वापस नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

मार्टिन गप्टिल को पछाड़ रोहित शर्मा दोबारा नंबर 1

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पीछे छोड़ते हुए इस उपलब्धि को वापस हासिल की। अब रोहित के नाम 129 टी20I मैचों की 121 पारियों में 3443 रन हो गए।

इस दौरान उन्होंने 4 शतक सहित 27 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं 116 मैचों में 3399 रनों के साथ गप्टिल एक बार फिर दूसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं। जबकि 99 मैचों में 3308 रन बनाने वाले विराट कोहली तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।

टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा (भारत)- 3443

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 3399

विराट कोहली (भारत)- 3308

पॉल स्टरलिंग (आयरलैंड)- 2894

एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 2855

2 दिन पहले गप्टिल ने तोड़ा था रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों स्कॉटलैंड के दौरे पर तीन टी20 मुकाबले खेलने गई गई। सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला गया था। कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भी इस मैच का हिस्सा थे। उन्होंने 40 रनों की पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के सर्वाधिक टी20 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी किया था।

लेकिन अब ये विश्व रिकॉर्ड वापस रोहित के नाम दर्ज हो गया है। गौरतलब हो कि गप्टिल स्कॉटलैंड के विरुद्ध दूसरा टी20 मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टी20 में सबसे अधिक रनों का ये कीर्तिमान फिलहाल रोहित के पास सुरक्षित रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- IND vs WI T20 Update: केएल राहुल टी20 सीरीज से बाहर, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री, देखें अपडेटेड T20 स्क्वाड

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें