Search
Close this search box.

Asia Cup 2022, IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, इस मामले में बने नंबर 1

Asia Cup 2022, IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, इस मामले में बने नंबर 1
Asia Cup 2022, IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, इस मामले में बने नंबर 1

एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर बनाया। इस स्कोर में कप्तान रोहित शर्मा ने (Rohit Sharma) 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 72 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 29 बॉल में 34 रनों की इनिंग खेली।

वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के बल्ले से 17 रन आए। 17 रनों की इस छोटी पारी के दम पर हार्दिक (Hardik Pandya) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

हार्दिक पांड्या ने बनाया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने श्रीलंका के खिलाफ 13 गेंदों में 17 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक छक्का भी जड़ा। उन्होंने दासुन शनाका की गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। इस छक्के के साथ ही हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in death overs in T20) लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

अब हार्दिक के नाम डेथ ओवर (अंतिम 4 ओवर) में 36 पारियों में 35 छक्के हो गए हैं। पांड्या ने 62 पारियों में 34 छक्के लगाने वाले एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब धोनी इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। टीम इंडिया के लिए डेथ ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बाएं हाथ के युवराज सिंह हैं। युवराज ने 21 इनिंग्स में 31 सिक्स उड़ाए थे।

इसके बाद 35 पारियों में 29 छक्कों के साथ विराट कोहली ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया। 17 छक्कों के साथ सुरेश रैना ने डेथ ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं।

टी20I में डेथ ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

हार्दिक पांड्या- 35 छक्के

एमएस धोनी- 34 छक्के

युवराज सिंह- 31 छक्के

विराट कोहली- 29 छक्के

सुरेश रैना- 17 छक्के

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो