Search
Close this search box.

IND vs NZ T20: रांची में अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगा भारत, न्यूजीलैंड को 6 साल से जीत का इंतजार, आखिरी बार 2012 में जीते थे

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs NZ T20: रांची में अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगा भारत, न्यूजीलैंड को 6 साल से जीत का इंतजार, आखिरी बार 2012 में जीते थे
IND vs NZ T20: रांची में अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगा भारत, न्यूजीलैंड को 6 साल से जीत का इंतजार, आखिरी बार 2012 में जीते थे

रांची में आज शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के दरमियान 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी करते हुए दौरे पर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

रांची में अजेय है भारतीय टी20 टीम

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में टीम इंडिया एक भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं हारी है। इस मैदान पर वे जीत हैट्रिक लगा चुके हैं। रांची में भारतीय टीम ने 2016 से 2021 तक 3 टी20I मुकाबले खेले और तीनों में विजयी रहे।

ये भी पढ़ें | IND vs NZ 1st T20, Stats Preview: इतिहास रचने की दहलीज पर युजवेंद्र चहल, आज बन सकते हैं 7 बड़े रिकॉर्ड

2016 में इंडिया ने श्रीलंका को 69 रन, 2017 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट और 2021 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पटखनी दी थी। अब जब भारत कीवियों के विरुद्ध शुक्रवार खेलेंगे, तब वे यहां अजेय रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे।

कीवियों से घर पर 6 साल से टी20 सीरीज नहीं हारा भारत

भारतीय टीम घर पर न्यूजीलैंड से 6 साल से कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारी है। 2012 से अब तक भारत में इन दोनों टीमों के बीच 3 टी20 सीरीज का आयोजन हुआ है। जिसमें से 2 बार भारत और 1 बार न्यूज़ीलैंड को जीत हाथ लगी।

न्यूज़ीलैंड ने भारत को 2012 में 2 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था। पहला मैच बारिश में धुल गया था। इसके बाद 2017 में मेजबान भारत ने 2-1 और फिर 2021 में 3-0 से ब्लैक कैप्स को परास्त किया।

ये भी पढ़ें | IND vs NZ T20: भारत को इस अंतर से जीतना होगा सीरीज, वरना छिन जाएगा नंबर 1 टी20 टीम का ताज

भारत vs न्यूज़ीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 22 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। जिसमें से 10 मैच इंडिया और 9 मैच न्यूजीलैंड के खाते में गए। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 3 मैच टाई हुए। तीन में से 2 मैच वन ओवर एलिमिनेटर जीतकर भारत ने अपने नाम किए। बाकी एक मैच डकवर्थ लुईस प्रणाली के तहत टाई हुआ था।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें