Search
Close this search box.

IND vs ENG: 6 छक्के जड़ते ही रोहित बनाएंगे छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनेंगे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th Test) बीच पांचवां टेस्ट धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाना है। मेहमानों की नजरें दौरे का अंत का जीत के साथ करने पर होगी। वहीं इस मैच को जीतकर टीम इंडिया 4-1 से सीरीज का समापन करना चाहेगी। इतना ही नहीं कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी आखिरी टेस्ट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे।

वर्ल्ड रिकॉर्ड से 6 छक्के दूर रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बड़ा कारनामा करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर रोहित 6 छक्के लगा देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित 471 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 594 छक्के लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें | IND vs ENG: इतिहास रचने से 1 रन दूर यशस्वी जायसवाल, कोहली-सचिन कोई भारतीय नहीं कर ऐसा

मौजूदा टेस्ट सीरीज में छक्के लगाने के मामले में रोहित का बल्ला कुछ शांत सा रहा है। 297 रनों के साथ रोहित इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज है। उनके नाम 131 रनों का शतक भी शामिल है। लेकिन 8 पारियों में वह केवल 4 छक्के लगा पाए हैं।

अगर रोहित 600 छक्कों का आंकड़ा छूते हैं तो वह इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले इकलौते खिलाड़ी होंगे। इंटरनेशनल लेवल पर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। 483 मैचों में गेल ने 553 छक्के लगाए हैं। 476 छक्कों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी इस फेहरिस्त में तीसरे खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें | IND vs ENG: पांचवें टेस्ट में आर अश्विन हासिल करेंगे बड़ा माइल्स्टोन, लगाएंगे टेस्ट मैचों का शतक

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 594

क्रिस गेल- 553

शाहिद अफरीदी- 476

ब्रेंडन मैकुलम- 398

मार्टिन गप्टिल- 383

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो