Search
Close this search box.

IND vs ENG: छक्के लगाने के मामले में रोहित ने धोनी को किया पीछे, अब खतरे में सहवाग का रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है। भारत के 33 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पारी संभाल ली है। दोनों खिलाड़ी चौथे विकेट के लिए 100 प्लस रन जोड़ चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों मिलकर भारत को 150 का स्कोर पार करा दिया है। जडेजा 52 और रोहित 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।

86 रनों की इस पारी के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2 छक्के लगाए। दूसरा छक्का लगाते ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 90 मैचों की 144 पारियों में 78 छक्के लगाए थे। 57 टेस्ट की 97 पारियों में 79 छक्कों के साथ रोहित अब धोनी से आगे निकल गए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्सर लगाने वाले खिलाड़ियों में रोहित दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने के वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग का कब्जा है। सहवाग के नाम 103 टेस्ट मैचों की 178 इनिंग में 90 छक्के दर्ज हैं। सहवाग के इस रिकॉर्ड से अब रोहित 12 छक्के दूर रह गए हैं। लिस्ट में आगे 69 छक्के लगाने वाले सचिन तेंदुलकर चौथे और 61 छक्के लगाने वाले कपिल देव पांचवें पायदान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

वीरेंद्र सहवाग- 90

रोहित शर्मा- 79

एमएस धोनी- 78

सचिन तेंदुलकर- 69

कपिल देव- 61

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें