Search
Close this search box.

Yashasvi Jaiswal Double Hundred: यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Yashasvi Jaiswal Double Hundred: यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी
Yashasvi Jaiswal Double Hundred: यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Test Double Hundred) ने दोहरा शतक जड़ दिया है। बता दें कि पहले दिन वह 179 रन पर नाबाद रहे थे। उन्होंने 21 रन पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमा दिया। 6 टेस्ट की 10 पारियों में यशस्वी के बल्ले से ये दूसरा और पहला दोहरा शतक है।

लगातार विकेटपतन के बीच 22 वर्षीय युवा यशस्वी ने गजब का संयम दिखाया और सेंचुरी को डबल में तब्दील कर दिया। उन्होंने 277 गेंदों में डबल हंड्रेड पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 7 छक्के लगाए। निश्चित ही अगर यशस्वी के बल्ले से ये लाजवाब पारी नहीं आती तो भारत इस मैच में भी पिछड़ गया होता। इस पारी की बदौलत भारत ने 350 रन पार कर लिए हैं। इसके अलावा दोहरा शतक जड़ यशस्वी जायसवाल ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

ये भी पढे | देखें टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक: एक नजर रिकॉर्ड्स पर

यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट दोहरा शतक लगाने वाले भारत के नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल के अलावा इस लिस्ट में करुण नायर, विराट कोहली, विनोद कांबली, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चेतेश्वर पुजारा और मंसूर अली खान पटौदी शामिल हैं।

जायसवाल दोहरा टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के तीसरे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22 वर्ष 37 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया। 21 साल 35 दिन की उम्र में 224 जड़ने वाले विनोद कांबली ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

जायसवाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान सउद शकील (208*) और अब्दुल्लाह शफिक (201) इस कारनामे को कर चुके हैं।

जायसवाल टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले बाएं हाथ के चौथे भारतीय हैं। जायसवाल के अलावा सौरव गांगुली (239), विनोद कांबली (227, 224), गौतम गंभीर (206) इस लिस्ट में शुमार हैं।

यशस्वी जायसवाल साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके पहले ओली पोप ने इस साल 196 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी।

टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल का ये हाई स्कोर है। इसके पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में 171 रनों की पारी खेली थी।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें