Search
Close this search box.

IND vs AUS 2nd Test: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया अनोखा शतक, बने भारत के ऐसे 13वें खिलाड़ी

IND vs AUS 2nd Test: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया अनोखा शतक, बने भारत के ऐसे 13वें खिलाड़ी
IND vs AUS 2nd Test: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया अनोखा शतक, बने भारत के ऐसे 13वें खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitely Stadium) में खेला जा रहा है। भारत की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के लिए ये मैच यादगार बन गया। उन्होंने अनोखा शतक अपने नाम कर लिया है।

दरअसल पुजारा आज अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। वे 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। 100 टेस्ट की 169 पारियों में उन्होंने 44.15 की औसत से 7021 रन बना लिए हैं। उनके नाम 19 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। उनके नाम 200 टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने 163 टेस्ट खेले हैं। 134 टेस्ट के साथ वीवीएस लक्ष्मण सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद अनिल कुंबले ने 132 और कपिल देव ने 131 टेस्ट खेले हैं। भारत की ओर से 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय-

  • सचिन तेंदुलकर- 200
  • राहुल द्रविड़- 163
  • वीएस लक्ष्मण- 134
  • अनिल कुंबले- 132
  • कपिल देव- 131
  • सुनील गावस्कर- 125
  • दिलीप वेंगसरकर- 116
  • सौरव गांगुली- 113
  • विराट कोहली- 106
  • इशान्त शर्मा- 105
  • हरभजन सिंह- 103
  • वीरेंद्र सहवाग- 103
  • चेतेश्वर पुजारा- 100

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो