Search
Close this search box.

IND vs AUS 1st T20: एक कदम पीछे रह गए रोहित शर्मा वरना टूट जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन जाते नंबर 1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AUS 1st T20: एक कदम पीछे रह गए रोहित शर्मा वरना टूट जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन जाते नंबर 1
IND vs AUS 1st T20: एक कदम पीछे रह गए रोहित शर्मा वरना टूट जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन जाते नंबर 1

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला टी20 मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया से पहले बल्ले बैटिंग के बुलावे के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। रोहित 9 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाने के बाद जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) का शिकार हो गए।

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम पीछे रह गए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 11 रनों की पारी में एक सिक्स लगाया। उन्होंने पेट कमिन्स की बॉल को डीप बैकवर्ड स्क्वेर लेग पर खड़े जोश हेजलवुड के सिर के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। इस छक्के के साथ ही रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पर वे इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र एक छक्के से चूक गए।

अगर भारतीय कप्तान रोहित हिटमैन एक छक्का और लगा देते तो वे न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देते। अब रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल 172 छक्कों के साथ सर्वाधिक टी20 छक्कों का रिकॉर्ड साझा कर रहे हैं। रोहित के नाम 137 मैचों में 172 छक्के हो गए हैं। वहीं गप्टिल ने 121 टी20 मुकाबलों में 172 छक्के लगाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 172

रोहित शर्मा (भारत) – 172

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 124

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) -120

एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 117

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें