Search
Close this search box.

भारत ने किया श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ, मैच में बने 10 महारिकॉर्ड, कोहली ने बनाए 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
भारत ने किया श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ, मैच में बने 10 महारिकॉर्ड, कोहली ने बनाए 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत ने किया श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ, मैच में बने 10 महारिकॉर्ड, कोहली ने बनाए 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत ने श्रीलंका (IND vs SL) को तीसरे वनडे में 317 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। टॉस जीतकर भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रनों का महाकाय स्कोर खड़ा किया था। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 110 गेंदों में 166 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के मारे। इसके अलावा शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 116 रनों का शतक लगाया।

जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन ही बना सकी। आशेन बंडारा इंजर्ड होने के कारण बैटिंग करने नहीं आए। 19 रन बनाने वाले अविष्का फर्नांडो उनके सबसे सफल बल्लेबाज रहे। भारत की तरफ से सिराज ने 4 विकेट झटके।

IND vs SL तीसरे वनडे में बने 10 महारिकॉर्ड

1. विराट कोहली (Virat Kohli) ने 74वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक

सचिन तेंदुलकर- 100

विराट कोहली- 74

रिकी पोंटिंग- 71

2. सचिन को पछाड़ कोहली घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर पर बल्लेबाज बन गए हैं। होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा एकदिवसीय शतक

विराट कोहली- 21

सचिन तेंदुलकर- 20

हाशिम अमला- 14

3. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली ने टॉप-5 में एंट्री कर ली है। उन्होंने 12650 रन बनाने वाले श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। वनडे में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर- 18426

कुमार संगाकारा- 14234

रिकी पोंटिंग- 13704

सनथ जयसूर्या- 13430

विराट कोहली- 12754

4. वनडे इतिहास में किंग कोहली के 46 शतक हो गए हैं। वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वनडे में सबसे ज्यादा शतक-

सचिन तेंदुलकर- 49

विराट कोहली- 46

रिकी पोंटिंग- 30

5. वनडे में सबसे ज्यादा 150 या उससे रनों की पारी खेलने वाले कोहली तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हाशिम अमला और सनथ जयसूर्या के 4 बार 150 प्लस रनों की पारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वनडे में सबसे ज्यादा 150 प्लस रनों की पारी

रोहित शर्मा- 8

डेविड वॉर्नर- 6

विराटकोहली/क्रिस गेल/सचिन तेंदुलकर- 5

6. विराट कोहली घर पर सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पर खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। घर पर सर्वाधिक 50 प्लस रनों की पारी

सचिन तेंदुलकर- 58

विराट कोहली/जैक कैलिस- 46

रिकी पोंटिंग- 45

7. ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ भारत एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीम बन गई है। वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

भारत- 96

ऑस्ट्रेलिया- 95

पाकिस्तान- 92

8. शुभमन गिल ने वनडे जीवन का दूसरा शतक लगाया। इसके पहले उन्होंने जिम्बॉब्वे के खिलाफ 130 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

9. मोहम्मद सिराज ने 32 रन देकर 4 विकेट लिए। ये उनके वनडे करियर के एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। इसके पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 29 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

10. भारत ने श्रीलंका का 3-0 से सफाया कर दिया है। वनडे इतिहास में चौथी बार हुआ है, जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-0 से हराया।

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें