Search
Close this search box.

IND vs SL: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SL: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
IND vs SL: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Virat Kohli New World Record: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आए विराट कोहली ने वनडे में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सचिन को छोड़ा पीछे

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 1000 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में अब तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली बराबरी पर थे। दोनों खिलाड़ियों ने 7-7 बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ था।

सचिन ने 1994 में 1089 रन, 1996 में 1611, 1997 में 1011 रन, 1998 में 1894 रन, 2000 में 1328 रन, 2003 में 1141 रन और 2007 में 1425 रन बनाए थे।

श्रीलंका के विरुद्ध इस मैच में 34 रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने साल 2023 में 1000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ सचिन को पछाड़ कोहली एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 8 बार 1000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कोहली के बल्ले से साल 2011 में 1381 रन, 2012 में 1026 रन, 2013 में 1268 रन, 2014 में 1054 रन, 2017 में 1460 रन, 2018 में 1202 रन और 2019 में 1377 रन निकले थे। 2023 में कोहली ने 23 मैचों की 20 पारियों में 1000 रन बना लिए हैं। इस साल वे 4 शतक और 5 अर्धशतक जमा चुके हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 1000 वनडे रन

विराट कोहली- 8

सचिन तेंदुलकर- 7

रिकी पोंटिंग- 6

सौरव गांगुली- 6

कुमार संगाकारा- 6

रोहित शर्मा- 5

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें