Search
Close this search box.

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 302 रन से धोया, सेमीफाइनल में बनाई जगह, शमी ने खोला पंजा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 302 रन से धोया, सेमीफाइनल में बनाई जगह, शमी ने खोला पंजा
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 302 रन से धोया, सेमीफाइनल में बनाई जगह, शमी ने खोला पंजा

IND vs SL World Cup 2023: श्रीलंका को 302 रनों से हराकर भारत ने वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। वे इस सीजन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। इतना ही नहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने आसान जीत के साथ अंकतालिका में दोबारा पहला स्थान हासिल कर लिया है।

55 के स्कोर पर ढेर श्रीलंका

358 रनों का लक्ष्य पूरा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय पेस बैटरी के आगे 19.4 ओवर में 55 के स्कोर पर ढह गई। 5 श्रीलंकाई खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। एंजेलो मैथ्युस (12), महीश तीक्ष्णा (12) और कासुन रजिता (14) ऐसे 3 बल्लेबाज रहे जो दहाई अंक पार करने में कामयाब रहे।

मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप का दूसरा पंजा अपने नाम किया। उन्होंने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। शमी के अलावा मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह व रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट हाथ लगा।

इस प्रकार रही भारतीय पारी

कुसल मेंडिस से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन जोड़ दिए। भारत की तरफ से शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिले।

गिल ने 92 गेंदों में 92 रनों की इनिंग खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली 50वें शतक से 12 रन से चूक गए। उन्होंने 11 चौके जड़ते हुए 94 गेंदों में 88 रन मारे। अय्यर ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन जड़े। उनकी ये पारी 3 चौके और 6 छक्के से सजी रही। रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर रनआउट हुए।

दिलशान मधुशंका ने 10 ओवर में 80 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। एक विकेट दुशमंता चमीरा को मिला।

भारत को सेमीफाइनल का टिकट

302 रनों की महाकाय जीत के बाद भारत ने वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट टेबल पर दोबारा पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है। 7 मैचों में 7 जीत के बाद भारत के 14 अंक हो गए हैं। 12 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर फिसल गया है। 8 अंकों वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 3 पर है।

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें