Search
Close this search box.

Virat Kohli Big Record: आज 2 छक्के लगाते ही कोहली बनेंगे सिक्सर किंग, रोहित वाली खास लिस्ट में होंगे शामिल

Virat Kohli Big Record: आज 2 छक्के लगाते ही कोहली बनेंगे सिक्सर किंग, रोहित वाली खास लिस्ट में होंगे शामिल
Virat Kohli Big Record: आज 2 छक्के लगाते ही कोहली बनेंगे सिक्सर किंग, रोहित वाली खास लिस्ट में होंगे शामिल

भारत और श्रीलंका (INDvs SL) के बीच आज होने वाले एशिया कप 2022, सुपर-4 (Asia Cup, Super 4) के तीसरे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) एक और रिकॉर्ड अपने नाम लिखना चाहेंगे। बता दें कि पाकिस्तान के विरुद्ध पिछले मैच में कोहली ने 60 रनों का 32वां अर्धशतक जड़ते हुए सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस बार उनकी निगाहें टी20 इंटरनेशनल में छक्कों के रिकॉर्ड पर होगी।

विराट कोहली की नजरें 100 छक्कों पर

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के टी20 अंतरराष्ट्रीय जीवन पर नजर डाले तो हम पाएंगे कि उन्होंने 102 मैचों की 94 पारियों में 98 छक्के लगा चुके हैं। वहीं उनके नाम 3462 रन और 32 अर्धशतक भी दर्ज हैं। अब श्रीलंका के विरुद्ध सुपर-4 मुकाबले में विराट के बल्ले से अगर 2 छक्के निकलते हैं, तो वे टी20 में 100 छक्के भी पूरे कर लेंगे।

ऐसा करते ही कोहली सबसे छोटे फॉर्मेट में छक्कों का सैकड़ा (Virat Kohli 100 six in T20) जमाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। भारत की तरफ से अब तक केवल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ही 100 टी20 छक्के लगाने का कमाल किया है। रोहित ने 135 मैचों की 127 पारियों में 3548 रन बनाते हुए 167 छक्के लगाए हैं।

एक नजर टी20 में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों पर

टी20 में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की ओवरऑल लिस्ट पर नजर डाले तो न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 172 छक्कों के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। 167 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। इन सबके अलावा वेस्टइंडीज क्रिस गेल ने 124 और इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन ने 120 छक्के जमाए हैं। वहीं एरॉन फिंच (117), पॉल स्टरलिंग (111), एविन लुईस (110), कॉलिन मुनरो (107) और डेविड वॉर्नर (100) भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 100 छक्के लगा चुके हैं।