Search
Close this search box.

IND vs NZ Semifinal: रोहित शर्मा ने की छक्कों की बारिश, एक साथ तोड़ दिए क्रिस गेल के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs NZ Semifinal: रोहित शर्मा ने की छक्कों की बारिश, एक साथ तोड़ दिए क्रिस गेल के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ Semifinal: रोहित शर्मा ने की छक्कों की बारिश, एक साथ तोड़ दिए क्रिस गेल के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohit Sharma surpasses Chris Gayle: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल (IND vs NZ World Cup 2023 Semi-final) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग का फैसला किया।

रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में 47 रन बना दिए। 47 रनों की पारी में हिटमैन के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। इसी के साथ रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कब्जा कर लिया है।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 27 मैचों में 1528 रन बनाते हुए 51 छक्के जड़े। इसके पहले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने विश्व कप में 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे। अब गेल का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित ने 51 सिक्स लगाकर अपने नाम कर लिया है।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 51

क्रिस गेल- 49

ग्लेन मैक्सवेल- 43

एबी डिविलियर्स- 37

डेविड वॉर्नर- 37

एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी नंबर 1 बन गए हैं। ये विश्व कीर्तिमान भी पहले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने 2015 के विश्व कप में 6 मैचों में 26 छक्के उड़ाए थे। वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड कप 2023 में रोहित ने 10 मैचों में 28 छक्के जड़ दिए हैं।

एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा- 28, 2003

क्रिस गेल- 26, 2015

इयान मॉर्गन- 22, 2019

ग्लेन मैक्सवेल- 22, 2023

एबी डिविलियर्स- 21, 2015

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें