7 छक्के जड़ सूर्यकुमार ने ठोका शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, बाबर-रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित के बराबर पहुंचे

7 छक्के जड़ सूर्यकुमार ने ठोका शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, बाबर-रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित के बराबर पहुंचे
7 छक्के जड़ सूर्यकुमार ने ठोका शतक, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, बाबर-रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित के बराबर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शतक ठोक दिया है। उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का ये दूसरा सैकड़ा है। सूर्या ने 51 गेंदों में 11 धमाकेदार चौके और 7 तगड़े छक्कों की मदद से 111 नाबाद रन जड़े। उनकी इस शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रनों का विराट स्कोर खड़ा किया।

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा बाबर-रिजवान का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में सबसे ज्यादा पचास रनों की पारी खेलने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिजवान ने इस साल 25 टी20 मैचों में 10 बार पचास प्लस रनों का आंकड़ा छुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 रनों की शतकीय पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 11वीं 50 प्लस पारी खेली और रिजवान को पछाड़ दिया।

ये भी पढ़ें | IND vs NZ: टीम इंडिया के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ इस मामले में बनी नंबर 1 टीम

2022 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी

सूर्यकुमार यादव- 13

मोहम्मद रिजवान- 10

विराट कोहली- 9

बाबर आजम- 6

पाथुम निशांका- 6

बता दें कि बाबर आजम 2021 में सबसे अधिक 10 बार 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे थे। सूर्या ने बाबर के इस रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया।

रोहित शर्मा के बराबर पहुंचे सूर्यकुमार

एक कैलंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने साल 2018 में दो शतक जड़े थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में 111 और इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों का नाबाद शतक लगाया था।

वहीं सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 117 और आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 रनों की नॉटआउट पारी खेल 2022 का दूसरा शतक जड़ा।

सूर्या के बल्ले से अन्य रिकॉर्ड्स

सूर्यकुमार यादव एक साल में 1000 या उससे ज्यादा टी20आई रन बनाने वाले पहले गैर-सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 26 मैचों में 1016 रन बना लिए हैं।

साल 2022 में 100 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले सूर्याकुमार दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल उन्होंने 30 टी20 मैचों में 1151 रनों के दौरान 105 चौके लगाए।

सूर्या भारत के लिए सबसे बड़ी टी20 पारी खेलने वाले रोहित के साथ संयुक्त रूप से चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम 111 रनों की पारी दर्ज है। 122 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली का नाम पहले नंबर पर अंकित है।

ताजा कहानियां