भारत को इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ तीसरा वनडे आज यानि 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलना है। इस मुकाबले में सभी की नजरें कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी टिकी होंगी। बता दें कि रोहित पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। लेकिन पहले वनडे में उन्होंने 76 रनों की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी। इस लाजवाब पारी में रोहित के बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के निकले थे। अब तीसरे वनडे में उनसे एक बार फिर ऐसी ही पारी की दरकार होगी। साथ रोहित शर्मा के निशाने पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का रिकॉर्ड भी होगा।
रोहित शर्मा के निशाने पर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब मैदान पर उतरेंगे तब उनकी नजरें शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 524 मैचों में 476 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित शर्मा इस लिस्ट में 405 मैचों में 471 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अगर रोहित 6 छक्के लगा देते हैं तो वे अफरीदी से आगे निकलकर दूसरे पायदान पर कब्जा कर लेंगे।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 खिलाड़ी हैं। 483 मैचों में उनके नाम 553 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में गेल के आसपास फिलहाल कोई भी खिलाड़ी हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
क्रिस गेल- 553
शाहिद अफरीदी- 476
रोहित शर्मा- 471
ब्रेंडन मैकुलम- 398
मार्टिन गप्टिल- 374
रोहित शर्मा के छक्कों का पूरा ब्योरा
रोहित शर्मा ने अपने 405 मैचों के अंतरराष्ट्रीय करियर में 15875 रन बनाए हैं। जहां उन्होंने 41 शतक के अलावा 25 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से निकले छक्कों की संख्या 417 रही। रोहित के तीनों फॉर्मेट में छक्कों का विवरण इस प्रकार है-
45 टेस्ट- 64 छक्के
232 वनडे- 250 छक्के
128 टी20I- 157 छक्के