Search
Close this search box.

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने 500 छक्के जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने 500 छक्के जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने 500 छक्के जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Rohit Sharma 500 sixes: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल (IND vs AUS World cup 2023 Final) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की चुनौती पेश की।

पहले बल्लेबाजी करने आए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 31 रन की नाबाद पारी में जैसा ही दूसरा छक्का लगाया, उन्होंने एक बड़ा माइलस्टोन अपनी रिकॉर्ड बुक में जोड़ लिया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल शुरू होने के पहले रोहित के खाते में 498 अंतर्राष्ट्रीय छक्के थे। अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ते ही रोहित ने बतौर ओपनर 500 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

अब 314 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 327 पारियों में रोहित के 500 छक्के हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 40 शतक और 72 अर्धशतक की जड़ते हुए 14096 रन अपने नाम किए। सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। ओपनर के तौर पर 441 इंटरनेशनल मैचों में गेल ने 529 छक्के लगाए थे।

भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्या छक्के लगाने वाले दूसरे ओपनर वीरेंद्र सहवाग है। सहवाग ने 400 पारियों में 227 सिक्स मारे थे।

बतौर ओपनर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

529 सिक्स जड़ने वाले क्रिस गेल सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर वन हैं। इसके बाद 500 छक्कों के साथ रोहित हिटमैन दूसरे पायदान पर विराजमान हैं। 352 छक्कों के साथ मार्टिन गप्टिल नंबर 3 पर रहे। 335 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या ने चौथा और 291 छक्कों के साथ डेविड वॉर्नर ने पांचवां स्थान अपने नाम किया।

क्रिस गेल- 529

रोहित शर्मा- 500

मार्टिन गप्टिल- 352

सनथ जयसूर्या- 335

डेविड वॉर्नर- 291

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें