Search
Close this search box.

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने 212 के स्ट्राइक रेट से जड़ी फिफ्टी, एक ओवर में कूटे 24 रन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
yashasvi jaiswal 24 runs in one over
yashasvi jaiswal 24 runs in one over
यशस्वी जायसवाल (फोटो: बीसीसीआई)

Yashasvi Jaiswal 24 runs in an over: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यु वेड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। इसके बाद युवा यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ दी।

यशस्वी जायसवाल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 5.5 ओवर में 77 रन जोड़े। नेथन एलिस (Nathan Ellis) का शिकार होने के पहले उन्होंने 212 के स्ट्राइक रेट से केवल 25 गेंदों में 53 रन बना दिए। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के इस पारी के दौरान मारे। 9 टी20आई पारियों में जायसवाल के बल्ले से दूसरा अर्धशतक निकला। अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीवन में जायसवाल दो फिफ्टी के अलावा 100 रनों का शतक भी जड़ चुके हैं।

यशस्वी जायसवाल ने जड़े ओवर में 24 रन

ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा और अपना पहला ओवर करने आए तेज गेंदबाज सीन एबॉट (Sean Abbott) को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने जमकर धोया। उस ओवर में जायसवाल ने 3 चौके और 2 छक्के की सहायता से 24 रन बटोरे।

जायसवाल ने पहली तीन गेंदों पर चौका लगाया। इस बाद चौथी और पांचवीं गेंद को छक्के के लिए भेजा। एबॉट की छठवीं गेंद डॉट डालने में सफल रहे। इस प्रकार जायसवाल ने एक ओवर में 24 रन कूट दिए।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें