टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) को अपना पहला मैच पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेलना है। इसके पहले भारतीय टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ वॉर्मअप मैच में होगी। बता दें कि आईसीसी ने वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल घोषित कर दिया है। वॉर्मअप मैच सभी 16 टीमों के बीच खेले जाएंगे।
इस प्रकार है वॉर्मअप मैच का शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप का पहला वॉर्मअप मैच वेस्टइंडीज और यूएई के बीच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस कार्यक्रम का अंत भारत और न्यूजीलैंड 19 अक्टूबर को गाबा में करेंगे। इस बीच मेलबर्न और ब्रिस्बेन में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। हर टीम के खाते में दो-दो मैच आएंगे। सुपर-12 में क्वालिफ़ाई करने वाली टीमों के बीच 17 से 19 अक्टूबर के तक वॉर्मअप मुकाबले आयोजित होंगे।
10 अक्टूबर- वेस्टइंडीज बनाम यूएई
10 अक्टूबर- स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड
10 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे
11 अक्टूबर- नामीबिया बनाम आयरलैंड
12 अक्टूबर- वेस्टइंडीज बनाम नीदरलैंड
13 अक्टूबर- जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया
13 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम आयरलैंड
13 अक्टूबर- स्कॉटलैंड बनाम यूएई
17 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
17 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका
17 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
17 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
19 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
19 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका
19 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम भारत
ग्रुप 2 में हैं टीम इंडिया
टीम इंडिया पाकिस्तान (IND vs PAK) के साथ ग्रुप-2 में शामिल है। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी है। बाकी 2 टीमों का फैसला क्वालिफायर राउंड से होगा। सुपर-12 में भारत को अपने मैच 23 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 6 नवंबर को खेलने हैं।