Search
Close this search box.

Glenn Maxwell T20 Hundred: ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के बराबर पहुंचे

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने टी20आई शतक (Glenn Maxwell T20 Hundred) जड़ दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में दूसरे टी20 इंटरनेशनल में मैक्सवेल ने 55 गेंदों में 218.18 की स्ट्राइक रेट से 120 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के उड़ाए। टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मैक्सवेल का ये 5वां शतक है। इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के 5 शतकों की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक

एडिलेड ओवल में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के बल्ले से पांचवां टी20I शतक देखने को मिला। 102 मैचों की 94 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने 5 सेंचुरी के अलावा 30.83 की औसत से 2405 रन भी अपने नाम किए। इस मैच के पहले तक सर्वाधिक टी20 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने इसी साल अफगानिस्तान के विरुद्ध 121 रनों का नाबाद शतक लगाकर टी20आई का पांचवां सैकड़ा पूरा किया था।

अब इस रिकॉर्ड पर रोहित और मैक्सवेल का संयुक्त रूप से कब्जा हो गया है। 151 मैचों की 143 पारियों में रोहित ने 3974 रन और 5 शतक बनाए। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैं। 60 मैच खेल चुके सूर्या ने 4 शतक अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीवन में लगाए हैं।

टी20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाजमैचपारीरनशतक
रोहित शर्मा15114339745
ग्लेन मैक्सवेल1029424055
सूर्यकुमार यादव605721414
बाबर आजम10910336983
कॉलिन मुनरो656217244

ग्लेन मैक्सवेल की 120 रनों की नाबाद शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड ने नाबाद 31 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 29 और डेविड वॉर्नर ने 22 रन मारे। मेहमान वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें