Search
Close this search box.

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने मचाया गदर, 8 छक्के जड़ बना दिया ODI World Cup का सबसे तेज शतक

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने मचाया गदर, 8 छक्के जड़ बना दिया ODI World Cup का सबसे तेज शतक
Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने मचाया गदर, 8 छक्के जड़ बना दिया ODI World Cup का सबसे तेज शतक

Glenn Maxwell Fastest Hundred ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम के नाम पर था। मार्कराम ने इसी सीजन में श्रीलंका के विरुद्ध 49 गेंदों में शतक लगाया था।

मैक्सवेल ने 9 चौके 8 छक्के जड़ते हुए 44 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केवल 40 गेंदों में शतक पूरा किया। इतना ही नहीं मैक्सवेल ने 2015 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में चौथा सबसे तेज शतक भी जड़ा था।

मैक्सवेल की इस पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बना दिए। 399 के स्कोर में डेविड वॉर्नर ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली।

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मैक्सवेल पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मार्कराम दूसरे पायदान पर फिसल गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आयरलैंड के केविन ओब्रायन है जिन्होंने वर्ल्ड कप 2011 में 50 बॉल में सेंचुरी मारी थी।

40- ग्लेन मैक्सवेल vs नीदरलैंड, 2023

49- एडेन मार्कराम vs श्रीलंका, 2023

50- केविन ओब्रायन vs इंग्लैंड, 2011

51- ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, 2015

52- एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, 2015

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें