Search
Close this search box.

7000 रन पूरे करने वाले 8वें भारतीय बने चेतेश्वर पुजारा, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
7000 रन पूरे करने वाले 8वें भारतीय बने चेतेश्वर पुजारा, देखें पूरी लिस्ट
7000 रन पूरे करने वाले 8वें भारतीय बने चेतेश्वर पुजारा, देखें पूरी लिस्ट

बांग्लादेश के साथ ढाका में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 55 गेंदों में 2 चौके की सहायता से 24 बनाए। उनको बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने आउट किया।

अब पुजारा टेस्ट में 7 हजार या उससे अधिक रनों का आंकड़ा छूने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। 98 टेस्ट की 167 पारियों में उन्होंने 44.63 की औसत से 7008 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके शतकों की संख्या 19 और अर्धशतकों की संख्या 34 रही। पुजारा का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 206 नाबाद रनों का है, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में बनाया था।

7000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

पुजारा समेत भारत की तरफ से अब तक 8 खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बना चुके हैं। सबसे ज्यादा 15921 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। इसके बाद राहुल द्रविड़ 13265 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 10122 रन बनाने वाले सुनील गावस्कर का नाम तीसरे नंबर पर अंकित हैं। लिस्ट इस प्रकार है-

सचिन तेंदुलकर- 15921 (रन)

राहुल द्रविड़- 13265

सुनील गावस्कर- 10122

वीवीएस लक्ष्मण- 8781

वीरेंद्र सहवाग- 8503

विराट कोहली- 8112

सौरव गांगुली- 7212

चेतेश्वर पुजारा- 7008

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें