Search
Close this search box.

IND vs WI: 5 साल बाद लौटते ही अक्षर पटेल ने मचाई तबाही, चकनाचूर किया धोनी का रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1

IND vs WI: 5 साल बाद लौटते ही अक्षर पटेल ने मचाई तबाही, चकनाचूर किया धोनी का रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1
IND vs WI: 5 साल बाद लौटते ही अक्षर पटेल ने मचाई तबाही, चकनाचूर किया धोनी का रिकॉर्ड, बन गए नंबर 1

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच क्वीन्स पार्क ओवल (Queen’s Park Oval) में खेला गया। अंतिम ओवर में जीत के लिए जरूरी 8 रन बनाकर अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को मैच और सीरीज दोनों में जीत दिलाई। उन्होंने छक्के के साथ मैच फिनिश किया। बता दें कि वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 311 रन बनाए थे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय टीम ने 2 गेंद बाकी रहते 8 विकेट पर 318 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

5 साल बाद टीम में लौटते ही अक्षर पटेल ने मचाया धमाल

अक्षर पटेल (Axar Patel) की 5 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज के पहले वे साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते नजर आए थे। वापसी करते ही उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया और वेस्टइंडीज के मुंह से जीत का निवाला छिन लिया। अक्षर ने 35 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 64 रनों की नाबाद इनिंग खेली। मैच विनिंग पारी के लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

तोड़ा एमएस धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने एमएस धोनी (MS Dhoni) का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मैच के पहले तक सातवें नंबर पर या उससे नीचे सफल रन चेज के दौरान धोनी ने सबसे ज्यादा 3 छक्के लगाए थे। उन्होंने 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 67 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस पारी में धोनी के बल्ले से 3 छक्के निकले थे। उन्होंने भी छक्के के साथ भारत को मैच जीताया था। अब 5 छक्के लगाकर अक्षर पटेल ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

छक्कों के इस रिकॉर्ड में अक्षर बने नंबर 1

वनडे क्रिकेट में नंबर 7 पर सफल रन चेज में अक्षर पटेल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर 1 भारतीय बन गए हैं। उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया। एक नजर रिकॉर्ड लिस्ट पर-

अक्षर पटेल- 5 छक्के vs वेस्टइंडीज, 2022

एमएस धोनी- 3 छक्के vs जिम्बाब्वे, 2005

यूसुफ पठान- 3 छक्के vs साउथ अफ्रीका, 2011

यूसुफ पठान- 3 छक्के vs आयरलैंड, 2011

ये भी पढ़ें: IND vs WI: दूसरे वनडे में बल्लेबाजों ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बने 11 रिकॉर्ड, होप और धवन ने रचा इतिहास

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो