Search
Close this search box.

Asia Cup 2022 Super-4 Schedule: सुपर-4 का शेड्यूल आया सामने, 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Asia Cup 2022 Super-4 Schedule: सुपर-4 का शेड्यूल आया सामने, 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
Asia Cup 2022 Super-4 Schedule: सुपर-4 का शेड्यूल आया सामने, 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

पाकिस्तान की हांगकांग (PAK vs HK) पर जीत के साथ ही एशिया कप 2022 के सुपर-4 का शेड्यूल (Asia Cup 2022 Super-4 Schedule) भी साफ हो गया। पाकिस्तान ने हांगकांग को रिकॉर्ड 155 रनों से हराकर सुपर-4 में जगह पक्की की। 194 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी अफगानिस्तान को पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 38 के स्कोर पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 4, मोहम्मद नवाज ने 3, नसीम शाह ने 2 और शाहनवाज दहानी ने 1 विकेट लिया।

इसके पहले पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 14वां अर्धशतक लगाते हुए 57 बॉल में नाबाद 78 रन बनाए। वहीं फखर जमान ने 41 गेंदों में 53 रनों की पारी खेल आठवीं फिफ्टी लगाई। जबकि खुशदिल शाह की तूफानी पारी ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 2 विकेट पर 193 के स्कोर तक पहुंचाया।

एशिया कप 2022 सुपर-4 का शेड्यूल आया सामने

पाकिस्तान सुपर-4 में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी। भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका पहले ही दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुके थे। इसी के साथ सुपर-4 का शेड्यूल भी सामने आ गया है। सुपर चार का आगाज 3 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान शारजाह में करेंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान 4 सितंबर दुबई में एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इसके बाद 6 सितंबर को भारत और श्रीलंका बीच सुपर चार का तीसरा मैच खेला जाएगा।

7 सितंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। भारत अपना तीसरा मैच 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। 9 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान इस चरण का अंतिम मैच खेलेंगे। जबकि फाइनल मुकाबला दुबई में 11 सितंबर को आयोजित होगा।

सुपर-4 का शेड्यूल

3 सितंबर- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, शारजाह

4 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

6 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका , दुबई

7 सितंबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, दुबई

8 सितंबर- भारत बनाम अफगानिस्तान, दुबई

9 सितंबर- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, दुबई

ऐसा है ग्रुप स्टेज का फाइनल पॉइंट्स टेबल

Asia Cup 2022 Super-4 Schedule: सुपर-4 का शेड्यूल आया सामने, 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
ग्रुप स्टेज का फाइनल पॉइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो हम पाएंगे कि ग्रुप ए में टीम इंडिया ने 4 पॉइंट्स के साथ टॉप किया। वहीं 2 पॉइंट्स वाली पाकिस्तान की टीम दूसरे पायदान पर रही। बिना किसी जीत के हांगकांग ने तीसरे पायदान पर सफर खत्म किया। जबकि ग्रुप बी में 4 अंक लेकर अफगानिस्तान ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। 2 पॉइंट्स के साथ श्रीलंका दूसरे और तीनों मैच गंवाने के बाद बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रही।

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें