Search
Close this search box.

Asia Cup 2022 Super 4 Points Table: भारत और श्रीलंका मैच के बाद ऐसा है सुपर-4 का पॉइंट्स टेबल, ये टीम है नंबर 1

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के मैच के बाद एशिया कप 2022 के सुपर 4 पॉइंट्स टेबल (Asia Cup 2022 Super 4 Points Table) में बड़े बदलाव हुए हैं। बता दें कि मेजबान श्रीलंका ने भारत के 174 रनों के टारगेट को एक बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया। इस नजदीकी हार के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।

मैच की बात करे तो टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट गंवाकर 173 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने जहां 28वीं फिफ्टी लगाते हुए 41 बॉल में 72 रनों की पारी खेली वहीं विराट कोहली बिना कोई रन बनाकर वापस लौट गए। 34 रनों के साथ सूर्यकुमार यादव भारतीय पारी के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। दिलशान मधुशंका ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके।

जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। सलामी बल्लेबाज पाथुम निशांका ने 52 और कुसल मेंडिस ने 37 बॉल पर 57 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं भानुका राजपक्षे ने 25 और दासुन शनाका ने 33 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके।

एशिया कप 2022 सुपर 4 पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

Asia Cup 2022 Super 4 Points Table: भारत और श्रीलंका मैच के बाद ऐसा है सुपर-4 का पॉइंट्स टेबल, ये टीम है नंबर 1
भारत और श्रीलंका मैच के बाद एशिया कप 2022 सुपर 4 पॉइंट्स टेबल (Asia Cup 2022 Super 4 Points Table after IND vs SL Match)

एशिया कप 2022 सुपर 4 के पॉइंट्स टेबल पर श्रीलंका की टीम दोनों मुकाबले जीतने के बाद 4 पॉइंट्स और 0.351 के नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर काबिज है। वहीं भारत पर मिली जीत के बाद पाकिस्तान ने 2 अंक लेकर दूसरे नंबर पर जगह बनाई। अपने दोनों मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया बिना किसी अंक के तीसरे पायदान पर बरकरार है। इसके बाद अफगानिस्तान शून्य पॉइंट्स के साथ नंबर 4 पर मौजूद है।