![SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन](https://ekcupcricket.com/wp-content/uploads/2022/09/Sri-Lanka-win-Asia-Cup-2022-1260x945.jpg)
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर एशिया कप 2022 का फाइनल जीत लिया है। श्रीलंका के 171 रनों के टारगेट के सामने पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन ही जोड़ सकी। श्रीलंका की ये छठवीं एशिया कप की ट्रॉफी है। पाकिस्तान को फाइनल में तीसरी बार हरा कर श्रीलंका ने खिताब पर कब्जा किया। श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप की ट्रॉफी उठाई।
147 रनों पर पर ढेर हुआ पाकिस्तान
![SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन](https://ekcupcricket.com/wp-content/uploads/2022/09/Mohammad-Rizwan-final-1260x945.jpg)
तीसरी बार एशिया कप का चैंपियन बनने के लिए पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20I की 16वीं फिफ्टी लगाते हुए सर्वाधिक 55 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 49 गेंदे खेली। वहीं इफ्तिखार अहमद ने 31 गेंदों में 32 रन बनाए। दोनों की धीमी बल्लेबाजी पाकिस्तान पर भारी पड़ गई। पाकिस्तान को अंतिम ओवर में 32 रन बनाने थे। लेकिन आखिरी ओवर में 8 रन ही बना पाए।
प्रमोद मदुशन ने चटकाए 4 विकेट
![SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन](https://ekcupcricket.com/wp-content/uploads/2022/09/Pramod-Madushan-1260x945.jpg)
श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन ने 4 ओवर में 34 रन के बदले 4 विकेट चटकाए। ये उनके टी20 जीवन के सबसे शानदार आंकड़े हैं। उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में 4 विकेट लेने का कमाल किया। पिछले मैच में भी मदुशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 21 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा लेग स्पिनर वानिन्दु हसरंगा ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि चमिका करुणारत्ने ने 2 और महीश तीक्षणा ने 1 विकेट लिया।
राजपक्षे के दम पर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा श्रीलंका
![SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन SL vs PAK: मदुशन-हसरंगा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, फाइनल में मिली करारी हार, श्रीलंका छठी बार बना चैंपियन](https://ekcupcricket.com/wp-content/uploads/2022/09/Sri-Lanka-beat-India-1260x945.jpg)
टॉस गंवाने के बाद श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा दिया था। एक वक्त पर श्रीलंका ने 8.5 ओवर में 58 के स्कोर पर 5 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। तब मेजबानों का 100 रनों तक भी पहुंच पाना मुश्किल लग रहा था। तब नंबर 4 के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 45 बाल में 71 रनों की पारी खेल टी20 इंटरनेशनल का तीसरा अर्धशतक लगाया।
राजपक्षे और हसरंगा ने छठे विकेट के लिए 36 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी की। वानिन्दु हसारंगा को 36 के निजी स्कोर पर हैरिस रौफ ने चलता किया। इसके बाद राजपक्षे ने चमिका करुणारत्ने के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी की। करुणारत्ने 14 रन पर नाबाद लौटे। इसके अलावा श्रीलंका की ओर से धनंजय डिसिल्वा ने 28 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।
पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हैरिस रौफ ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्च करने के बाद 3 विकेट चटकाए। जबकि नसीम शाह, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।