Search
Close this search box.

IND vs SL: सिक्सर किंग बनने की दहलीज पर रोहित हिटमैन, खतरे में गप्टिल की नंबर 1 की कुर्सी, इतने छक्के की जरूरत

IND vs SL: सिक्सर किंग बनने की दहलीज पर रोहित हिटमैन, खतरे में गप्टिल की नंबर 1 की कुर्सी, इतने छक्के की जरूरत
IND vs SL: सिक्सर किंग बनने की दहलीज पर रोहित हिटमैन, खतरे में गप्टिल की नंबर 1 की कुर्सी, इतने छक्के की जरूरत

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच एशिया कप (Asia Cup 2022) का बेहद महत्वपूर्ण मैच मंगलवार को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल की रेस में बने में रहने के लिए भारतीय टीम को किसी भी कीमत में इस मैच को जीतना होगा।

भारत की जीत के लिए बेहद जरूरी है कि टीम को मनचाही शुरुआत मिले। इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) से बड़ी पारी की दरकार होगी। इतना ही नहीं रोहित हिटमैन की नजरें बड़ी पारी खेलने के साथ-साथ छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर भी होगी।

रोहित शर्मा की नजरें छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों (Most sixes in T20 international) के विश्व कीर्तिमान से महज 6 छक्के दूर हैं। श्रीलंका के विरुद्ध सुपर 4 के तीसरे मैच में 6 छक्के जड़ने पर रोहित टी20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बना जाएंगे।

रोहित ने 135 मैचों की 127 इनिंग में 3548 रन बना लिए हैं। वे 4 शतक और 27 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं उनके छक्कों की संख्या 167 है।

खतरे में मार्टिन गप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ अगर रोहित शर्मा 5 छक्के लगाते हैं तो वे न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्कों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं छठवां छक्के लगाते ही गप्टिल का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा।

मार्टिन गप्टिल ने 121 टी20 मैचों की 117 पारियों में 3497 रनों के दौरान 172 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक भी निकले। टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) हैं। गेल ने 79 मैचों में 124 सिक्स मारे हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

मार्टिन गप्टिल- 172 छक्के

रोहित शर्मा- 167 छक्के

क्रिस गेल- 124 छक्के

इयॉन मॉर्गन- 120 छक्के

एरॉन फिंच- 117 छक्के