Search
Close this search box.

IND vs SL: रोहित शर्मा बने एशिया कप के सिक्सर किंग, शाहिद अफरीदी को पछाड़ रचा इतिहास, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SL: रोहित शर्मा बने एशिया कप के सिक्सर किंग, शाहिद अफरीदी को पछाड़ रचा इतिहास, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs SL: रोहित शर्मा बने एशिया कप के सिक्सर किंग, शाहिद अफरीदी को पछाड़ रचा इतिहास, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत खराब रही। भारत ने 2.4 ओवर में 13 रन बनाकर 2 विकेट खो दिए। सबसे पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली को दिलशान मधुशंका ने शून्य पर बोल्ड कर दिया। तब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मोर्चा संभाला और धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया।

रोहित शर्मा ने लगाया टी20 इंटरनेशनल का 28वां अर्धशतक

एशिया कप के इस सीजन के पहले 3 मुकाबलों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने न केवल टीम को संकट से निकाला बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय की 28वीं फिफ्टी भी जड़ दी। वे 41 बॉल में 72 रनों की पारी खेलने के बाद चमिका करुणारत्ने का शिकार बने।

अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में रोहित ने 5 चौके और 4 छक्के बरसाए। इतना ही नहीं उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 97 रनों की तेजतर्रार अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। यही नहीं रोहित ने टी20I में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। उनकी ये 32वीं पचास प्लस पारी थी।

रोहित शर्मा बने एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

72 रनों की अर्धशतकीय पारी के दौरान दूसरा छक्का लगाते ही रोहित हिटमैन एशिया कप में सबसे अधिक छक्के (Most sixes in Asia Cup) लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को पछाड़ दिया है। इस मैच के पहले तक अफरीदी 26 छक्कों के साथ पहले और रोहित 25 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर थे।

अब एशिया कप में रोहित के नाम 31 मैचों की 30 पारियों में 29 छक्के हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 1016 रनों के अलावा 1 शतक व 8 अर्धशतक भी अपने नाम किए। वहीं 27 मैचों में 26 छक्के लगाने वाले अफरीदी दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इसके बाद 25 मैचों में 23 छक्के लगाने वाले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

एशिया कप में सबसे अधिक छक्के

रोहित शर्मा (भारत)- 29 छक्के

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 26 छक्के

सनत जयसूर्या (पाकिस्तान)- 23 छक्के

सुरेश रैना (भारत)-23 छक्के

एमएस धोनी (भारत)- 16 छक्के

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें