Search
Close this search box.

Virat Kohli Century: रनमशीन कोहली ने ठोका तूफानी शतक, बना दिए 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इन 5 रिकॉर्ड में बने नंबर 1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Virat Kohli Century: रनमशीन कोहली ने ठोका तूफानी शतक, बना दिए 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इन 5 रिकॉर्ड में बने नंबर 1
Virat Kohli Century: रनमशीन कोहली ने ठोका तूफानी शतक, बना दिए 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इन 5 रिकॉर्ड में बने नंबर 1

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli Century) ने शतक जड़ दिया है। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने 61 गेंदों में 122 नाबाद रन जड़ दिए। उनकी इस पारी में 12 चौके और 6 छक्के निकले। कोहली की इस शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा केएल राहुल ने 62 रनों का अर्धशतक लगाया।

122 रनों की इस शतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिकॉर्ड की बारिश की कर दी है। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि कुल 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान किंग कोहली ने 4 रिकॉर्ड में खुद को नंबर 1 बनाया।

विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

1. 122 रनों की नाबाद पारी खेलकर विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के 118 रनों के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 43 बॉल में 12 चौके और 10 छक्के जड़कर 118 रनों की पारी खेली थी। टी20 में 117 रनों का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर सूर्यकुमार ने बनाया है।

भारत के लिए टी20 में सबसे बड़े स्कोर

विराट कोहली-122 (नाबाद)

रोहित शर्मा- 118

सूर्यकुमार यादव- 117

केएल राहुल- 110 (नाबाद)

दीपक हुड्डा- 104

2. विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अब कोहली और रिकी पोंटिंग 71-71 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर है। 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक सैकड़े जमाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद कुमार संगाकारा ने 63 और जैक कैलिस ने 62 शतक लगाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर (IND)- 100

विराट कोहली (IND)- 71

रिकी पोंटिंग (AUS) -71

कुमार संगाकारा (SL)- 63

जैक कैलिस (SA)- 62

3. विराट कोहली टी20 एशिया कप में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके पहले अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ 84 रनों की पारी खेलकर टी20 एशिया कप का सबसे बड़ा स्कोर अपने बनाया था।

4. विराट कोहली भारत के लिए टी20 में शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा 4 शतक रोहित शर्मा ने मारे हैं। वहीं केएल राहुल के बल्ले से 2 शतक निकले हैं। इसके अलावा कोहली, सूर्यकुमार, रैना और हुड्डा के खाते में भी एक-एक शतक दर्ज हैं।

5. विराट कोहली टी20 में अपना पहला शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना पहला शतक 33 साल और 307 दिन की उम्र में लगाया। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 31 साल 299 दिन की उम्र में पहला टी20 शतक लगाया था। वहीं 31 साल व 190 दिन की उम्र में रोहित के बल्ले से पहला सैकड़ा आया था।

6. विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस रनों की पारी खेलने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक के दम पर 34 बार पचास प्लस रनों का आंकड़ा पार किया है। इस मामले में रोहित 32 पचास प्लस स्कोर के साथ दूसरे पायदान पर रह गए।

7. विराट कोहली टी20 क्रिकेट (टी20 के सभी फॉर्मेट में) में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम टी20 में 6 शतक हो गए हैं। उनका ये पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके अलावा आरसीबी के लिए वे 5 शतक लगा चुके हैं। कोहली के अलावा रोहित और राहुल भी 6 शतक लगा चुके हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें