
भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच रांची में आयोजित पहले टी20 में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दो अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए। दरअसल उनके 20वें ओवर से डेरिल मिचेल ने 27 रन बटोरे थे। इसी ओवर में उन्होंने एक नो बॉल भी की थी। जिसके चलते ना चाहते हुए भी अर्शदीप ने 2 रिकॉर्ड बना दिए।
टी20I में सबसे महंगा 20वां ओवर फेंकने वाले भारतीय बने अर्शदीप सिंह
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में नो बॉल समेत 27 रन खर्च किए। डेरिल मिचेल ने इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाया। अब अर्शदीप टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय बन गए हैं।
उन्होंने सुरेश रैना का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रैना ने 2012 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध आखिरी ओवर में एक विकेट लेकर 24 रन दिए थे। अब रैना का ये रिकॉर्ड अर्शदीप के नाम हो गया है।
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा 20वां ओवर
अर्शदीप सिंह- 27 रन बनाम न्यूज़ीलैंड, 2023
सुरेश रैना- 26 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2012
दीपक चाहर- 24 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2022
हर्षल पटेल- 23 रन बनाम श्रीलंका, 2022
खलील अहमद- 23 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2018
अर्शदीप नो बॉल के मामले में भी अव्वल
न्यूजीलैंड के विरुद्ध रांची में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन दिए। इसमें एक नो बॉल भी शामिल है। टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्शदीप की ये 15वीं नो बॉल थी। वे 15 नो बॉल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
टी20I में सबसे ज्यादा नो बॉल
अर्शदीप सिंह (भारत)- 15
हसन अली (पाकिस्तान)- 11
कीमो पॉल (वेस्टइंडीज)- 11
ऑशन थॉमस (वेस्टइंडीज)- 11
रिचर्ड नगारवा (जिम्बॉब्वे)- 10
मैच की बात करे तो टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 59 और डेवोन कॉनवे के 52 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
जवाब में भारत 21 रनों से मुकाबला हार गया। मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही जोड़ सकी। वॉशिंग्टन सुंदर ने 50 और सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाए।