HomeAsia Cupएशिया कप 2022: इस शर्त को पूरा करते ही 4 सितंबर को...

एशिया कप 2022: इस शर्त को पूरा करते ही 4 सितंबर को दोबारा भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पॉइंट्स टेबल

एशिया कप 2022: इस शर्त को पूरा करते ही 4 सितंबर को दोबारा भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पॉइंट्स टेबल
एशिया कप 2022: इस शर्त को पूरा करते ही 4 सितंबर को दोबारा भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पॉइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का बहुप्रतीक्षित भारत नाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबला टीम इंडिया की जीत के साथ खत्म हुआ। 28 अगस्त को दुबई में खेले गए हाई वोल्टेज मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी। अंतिम ओवर तक चले महामुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने छक्का लगाकर मैच फिनिश किया। करीब 10 महीने बाद टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में मिली हार का हिसाब बराबर किया।

तो क्या 10 महीने का लंबा इंतजार एक मैच के साथ ही खत्म हो गया? इसका जवाब है नहीं। अगर एशिया कप के ग्रुप ए में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) एक बार फिर एक दूसरे के सामने होंगे। याद दिला दें कि 2021 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला संभव हो पाया था। लेकिन एशिया कप 2022 में 4 सितंबर को भारतीय टीम दोबारा पाकिस्तान के साथ भिड़ सकती है।

- Advertisement -

एक नजर एशिया कप 2022 के पॉइंट्स टेबल पर

एशिया कप 2022: इस शर्त को पूरा करते ही 4 सितंबर को दोबारा भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पॉइंट्स टेबल
2 मैचों के बाद एशिया कप 2022 का पॉइंट्स टेबल

एशिया कप 2022, ग्रुप ए में केवल एक मैच हुआ है। ताजा पॉइंट्स टेबल के मुताबिक भारतीय टीम 2 पॉइंट्स और 0.175 के नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। अब इस ग्रुप में टीम इंडिया और पाकिस्तान को हांगकांग से एक-एक मैच खेलना है। यानि ग्रुप ए में हांगकांग के 2 और भारत व पाकिस्तान 1-1 मैच शेष हैं।

इस बात की संभावना कहीं ज्यादा है कि भारत और पाकिस्तान कमजोर हांगकांग के खिलाफ अपने-अपने मैच जीतेंगे। अगर ऐसा होता है, तब पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम पहले और पाकिस्तानी टीम दूसरे स्थान पर होगी। इस स्थिति में हांगकांग तीसरे पायदान पर रहते हुए सुपर 4 से बाहर हो जाएगा।

तो 4 सितंबर को दोबारा आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

दोनों ग्रुप से टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी। शेड्यूल के हिसाब से ग्रुप ए की शीर्ष दो टीमों के बीच 4 सितंबर को सुपर-4 का दूसरा मैच दुबई में खेला जाएगा। अब अगर पहले राउंड के बाद ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में भारत और पाकिस्तान शीर्ष दो स्थानों पर रहते हैं, तब रविवार 4 सितंबर को ये दोनों टीमें दूसरी बार एशिया कप 2022 में एक दूसरे से भिड़ेंगी।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर