HomeIPL5वें डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें ऑरेंज-पर्पल...

5वें डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की ताजा स्थिति

5वें डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की ताजा स्थिति
IPL 2021, 5वें डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2021 का 5वां डबल हेडर रविवार को सम्पन्न हुआ। पहला (28वां) मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली में खेला गया था। जिसे राजस्थान ने 55 रनों से जीता। इसके बाद शाम को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (मैच 29) के बीच हुई भिड़ंत में दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली इस जीत के दम पर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच चुका है। उनके खाते में 12 अंक हो गए हैं।

इसके अलावा राजस्थान 6 अंक और -0.190 के नेट रन रेट के साथ नंबर 5 पर विराजमान हुआ। हारने वाली टीम में पंजाब छठवें और हैदराबाद आठवें नंबर पर है। इसके अतिरिक्त चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर फिसल गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 4 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है।

- Advertisement -

मैच 29 के बाद की ऑरेंज कैप

5वें डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की ताजा स्थिति
मैच 29 के बाद की ऑरेंज कैप

मैच 29 के समाप्ति के बाद ऑरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन के पास बरकरार है। उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बना लिए हैं। दिल्ली के विरुद्ध पिछले मुकाबले में 99 रनों पर नाबाद लौटने वाले मयंक अग्रवाल ने 260 रनों के साथ छठा स्थान अपने नाम किया। जबकि हैदराबाद के खिलाफ 124 रनों का शतक जड़ने वाले राजस्थान के जोस बटलर नंबर 7 पर पहुंच गए हैं।

आखिरी मुकाबले में अनुपस्थिति रहने वाले पंजाब के कप्तान केएल राहुल 331 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। 320 रनों के साथ चेन्नई के फाफ डुप्लेसी ने लिस्ट में तीसरा स्थान पक्का किया। 308 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ नंबर 4 पर दिखाई दे रहे हैं। जबकि संजू सैमसन 277 रनों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।

पर्पल कैप हर्षल पटेल के पास सुरक्षित

5वें डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की ताजा स्थिति
हर्षल पटेल के पास पर्पल कैप सुरक्षित

फिलहाल आईपीएल 2021 की पर्पल कैप RCB के हर्षल पटेल के हाथों में सुरक्षित है। उनके नाम 7 मैचों में 17 विकेट हो गए हैं। हर्षल पटेल से तीन विकेट पीछे दिल्ली के आवेश खान और क्रिस मॉरिस हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने 14-14 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट में अगला नाम 11 विकेट हासिल करने वाले मुंबई इंडियंस के लेग स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर का है। 10 विकेट लेकर राशिद खान ने पांचवें स्थान पर कब्जा किया।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर