IPL का आगाज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 अप्रैल को करंगे। इसके पहले आज हम बात करेंगे IPL में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में। बेशक ये एक अनचाहा रिकॉर्ड है जिसे कोई भी बल्लेबाज बनाना नहीं चाहता। लेकिन फिर भी उनका नाम इस अनचाही लिस्ट में जुड़ जाता है। पर इस लिस्ट की खास बात है कि शीर्ष 10 खिलाड़ियों में केवल भारतीय नाम शामिल है।
IPl में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले खिलाड़ी
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले दसवें खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स का ये दिग्गज बल्लेबाज 196 मैचों में 11 बार बिना खाता खोले आउट हुआ है। कार्तिक ने अपने 196 मैचों के आईपीएल जीवन में 19 फिफ्टी लगाते हुए 3823 रन बनाए हैं। जहां उनका बेस्ट स्कोर 97 नॉट आउट है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर लिस्ट में नौवें पायदान पर नजर आ रहे हैं। 154 आईपीएल मुकाबलों में 4217 रन अपने नाम करने वाले गंभीर 12 बार पहला रन बनाने में असफल रहे हैं। उनका साथ चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू, सनराइजर्स हैदराबाद के मनीष पांडे, पंजाब किंग्स के मनदीप सिंह और मुंबई इंडियंस में शामिल पीयूष चावला दे रहे हैं।
ये चारों खिलाड़ी भी 12 बार शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। रायडू 159 मैच, मनीष 146 मैच, मनदीप सिंह 104 मैच और पीयूष चावला 164 मैचों में 12-12 बार अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
IPL में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले खिलाड़ी में अगला नाम दिल्ली कैपिटल्स के अजिंक्य रहाणे का है। अजिंक्य रहाणे ने अपने आईपीएल जीवन में 149 मैचों की 140 पारियों में 3933 रन बना लिए हैं। जहां उनके बल्ले से 2 शतक और 28 अर्धशतक समेत 105 रनों का नाबाद शतक निकला है। लेकिन उनके बल्ले से निकले शून्य की संख्या भी 13 है। लिस्ट में आगे नजर डाले तो हम पाएंगे कि पार्थिव पटेल और हरभजन सिंह के खाते में भी 13 शून्य दर्ज हैं।
अब जो नाम हम बताने जा रहे हैं वो आपको थोड़ा हैरान जरूर कर देगा। जी हां ये नाम पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का है। रोहित हिटमैन इस टी-20 लीग के सबसे सफल चौथे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने 200 मैचों की 195 इनिंग्स में 5230 रन बनाए हैं। जबकि इनके शतकों के संख्या एक और अर्धशतकों की संख्या 39 है। निश्चित ही इस ऐसे धाकड़ बलेबाज के आगे 13 शून्य दिखना थोड़ा हैरान जरूर कर देता है।
IPL में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची
अब अगर रोहित शर्मा आईपीएल 2021 में एक बार भी शून्य पर पवेलियन लौटते हैं तो वे आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। तब उनके नाम 14 शून्य हो जाएंगे।