HomeIPLदेखें IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, 5...

देखें IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, 5 भारतीय लिस्ट में शामिल

देखें IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, 5 भारतीय लिस्ट में शामिल
रोहित शर्मा (Photo-BCCI/IPL)

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट में पांच भारतीय और पांच विदेशी नाम शामिल है। निश्चित ही आईपीएल 2021 में हमें इस लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। लेकिन नंबर 1 पर ऐसा खिलाड़ी मौजूद है जिसका रिकॉर्ड कम से कम इस सीजन में तो टूटना लगभग् असंभव है। तो चलिए निचले क्रम से शुरू करते हुए एक नजर दौड़ाते है IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट पर।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दसवें बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा हैं। जिन्होंने 189 मैचों में 4607 रन बनाते हुए 163 छक्के जड़े हैं। लिस्ट में अगला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के शेन वॉटसन का है जिन्होंने 145 मैचों के आईपीएल करियर में 190 छक्के अपने नाम किए हैं। वे 3874 रन बना चुके हैं।

- Advertisement -

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आठवें नंबर पर हैं। चेन्नई के इस धुरंधर ने 193 मुकाबलों में 5368 रन बनाते हुए 194 छक्के लगाए हैं। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के तूफ़ानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मौजूद हैं। जो 142 मैचों में 5254 रन बना चुके हैं। वॉर्नर के खाते में 195 छक्के दर्ज हैं।

नंबर 6 पर मौजूद मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड के छक्कों की संख्या 198 है। उन्होंने 164 मैचों में 3023 रन बनाते हुए 198 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पांचवें पायदान पर विराजमान हैं। कोहली के नाम 192 मैचों में 5878 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 201 छक्के निकले हैं।

213 छक्कों के साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं। रोहित ने 200 आईपीएल मैचों के दौरान 5230 रन बनाते हुए 213 छक्के जड़ दिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 204 मैचों में 216 छक्कों की मदद से 4632 रन बनाए हैं।

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर आरसीबी के एबी डिविलियर्स 235 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 169 मैचों में 4849 रन बनाते हुए 235 छक्के जमाए हैं। आईपीएल के सबसे बड़े सिक्सर किंग क्रिस गेल हैं। 132 मैचों की 131 पारियों में 4772 रन बनाते हुए गेल के बल्ले से 349 छक्के निकले हैं। 349 छक्कों के साथ क्रिस गेल IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी की लिस्ट

IPL me sabse jyada chakke lagane wale top 10 khiladi
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी की लिस्ट
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर