HomeIndia vs Englandआउट होने के पहले रोहित-धवन बना गए 3 बड़े रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट-हेडन को...

आउट होने के पहले रोहित-धवन बना गए 3 बड़े रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट-हेडन को पछाड़ा

आउट होने के पहले रोहित-धवन बना गए 3 बड़े रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट-हेडन को पछाड़ा
रोहित शर्मा और शिखर धवन (BCCI)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और फाइनल वनडे पुणे में खेला जा रहा है। जहां एक बार फिर टॉस इंग्लैंड ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को मनचाही शरुआत देते हुए 103 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान धवन ने केवल 44 गेंदों में वनडे करियर का 32वां अर्धशतक जमाया।

धवन 56 गेंदों में 67 रनों की पारी खेल आउट हुए। उन्होंने 10 चौके जड़े। वहीं उनके साथी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 6 चौके जड़ते हुए 37 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। भारत के ये दोनों सलामी बल्लेबाज लेग स्पिनर आदिल रशीद का शिकार हुए। आउट होने के पहले रोहित-धवन की जोड़ी ने 3 बड़े रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लिए।

- Advertisement -

रोहित-धवन की जोड़ी ने नाम किए 3 बड़े रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी 5000 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली भारत की दूसरी जोड़ी बन गई है। दोनों खिलाड़ी 112 वनडे मैचों में टीम इंडिया के लिए 5023 रन जोड़ चुके हैं। इस जोड़ी से आगे सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है जिन्होंने 176 मैचों में साझेदारी करते हुए 8227 रन बनाए हैं।

2. वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में रोहित और धवन की जोड़ी चौथे पायदान पर पहुंच गई है। इस जोड़ी ने एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के 16 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब धवन-रोहित मिलकर 17 बार शतकीय साझेदारी निभा चुके हैं।

सौरव गांगुली-सचिन तेंदुलकर: 26 शतक

तिलकरत्तने दिलशान-कुमार संगकारा: 20 शतक

विराट कोहली-रोहित शर्मा: 18 शतक

रोहित शर्मा-शिखर धवन: 17 शतक

3. शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी जोड़ी बन गई है। दोनों ने भारत के लिए 17 बार ओपनिंग साझेदारी की है। उनसे आगे तेंदुलकर-गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 21 बार ओपनिंग पार्टनरशिप की है।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर