Search
Close this search box.

साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, टॉप-3 में भारतीयों का कब्जा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, टॉप-3 में भारतीयों का कब्जा
साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, टॉप-3 में भारतीयों का कब्जा

इस लेख में हम जानेंगे उन 10 खिलाड़ी के बारे में जिन्होंने साल 2023 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि सूची में टॉप-3 स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का नाम अंकित है।

साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

10. वनडे क्रिकेट में 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले दसवें खिलाड़ी न्यूजीलैंड के विल यंग हैं। यंग ने 23 वनडे मैचों की 23 पारियों में इस साल 1004 रन अपने नाम किए। यंग के बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक देखने को मिले।

9. इस लिस्ट में नौवें नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मौजूद हैं। रिजवान के बल्ले से साल 2023 में 25 मैचों की 23 इनिंग में 1023 रन निकले। उनके खाते में 1 सेंचुरी और 7 फिफ्टी दर्ज है।

8. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मारक्रम आठवें नंबर पर रहे। इस साल उन्होंने 24 वनडे मैचों में की 24 पारियों 51.65 की औसत से 1033 रन बनाए। मारक्रम ने 3 शतक के अलावा 5 अर्धशतक जमाए।

7. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साल 2023 में 27 मैचों की 24 पारियों में 1060 वनडे रन अपने नाम किए। इस दौरान उनका बैटिंग औसत 66.25 का रहा। उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्धशतक निकले। वे लिस्ट में सातवें पायदान पर रहे।

6. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम ने 2023 में 25 वनडे मैचों की 24 इनिंग में 46.30 के एवरेज से 1065 बनाए। उन्होंने 2 शतक समेत 10 अर्धशतक जमाए। बाबर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठवें पायदान पर रहे।

5. श्रीलंका के पाथुम निशांका 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उन्होंने 29 मैचों की 29 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1151 रन बनाए।

4. 26 वनडे की 25 पारियों में 52.34 की औसत से न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने 1204 रन बनाए। वे साल 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक इस साल में मारे।

3. 2023 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। रोहित के बल्ले से वर्ष 2023 में 27 वनडे की 26 पारियों में 1255 रन निकले। उनका बल्लेबाजी औसत 52.29 का रहा। हिटमैन ने 2 शतक और 9 अर्धशतक भी मारे।

2. 27 वनडे मैच की 24 इनिंग में 72.47 की औसत से 1377 रन बनाने वाले विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। साल 2023 में कोहली ने 6 शतक 8 अर्धशतक जड़े। वे इस साल में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

1. साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज टीम इंडिया के शुभमन गिल हैं। गिल ने 2023 में 5 शतक और 9 फिफ्टी की मदद से 1584 रन बनाए। उनके नाम 208 रनों का दोहरा शतक भी शामिल है।

2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट

साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, टॉप-3 में भारतीयों का कब्जा
साल 2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, टॉप-3 में भारतीयों का कब्जा

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें